22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  नयी फिल्म  »  ‘जश्‍न’ के साथ विशेष फिल्‍मस की वापसी
‘जश्‍न’ के साथ विशेष फिल्‍मस की वापसी
ads by google
21 अगस्त 2008
indiafm.com

‘आशिकी’ जैसी संगीतमय फिल्म देने के बाद विशेष फिल्‍मस अब इतिहास को दोहराने जा रहे हैं। विशेष फिल्म्स बैनर अपनी नई फिल्म ‘जश्‍न’ में अध्ययन सुमन को मुख्य भूमिका में ला रहा है। बॉलीवुड हंगामा ने अध्ययन सुमन से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने समाचार की पुष्टि की, लेकिन किसी प्रकार की किसी टिप्‍पणी से करने से इंकार कर दिया। अध्‍ययन सुमन शेखर सुमन के सुपुत्र हैं।

पढ़ें:- छह माह में केवल दो हिट फिल्‍में

फिल्म के बारे में मुकेश भट्ट ने कहा, “‘जश्‍न’ को रक्षा मिस्त्री और हसनैन हैदराबाद की जोड़ी निर्देशित करेगी। मैं यह भी स्पष्ट कर दूं कि अभी तक फिल्म की अभिनेत्री तय करना बाकी है। इस फिल्‍म में सोनल चौहान नहीं होगी।”

इस फिल्‍म को मुकेश भट्ट की अब तक की सबसे कर्णप्रिय संगीत वाली फिल्‍म बताया जा रहा है। मुकेश भट्ट ने कहा, “मुझे इसके संगीत पर पूरा भरोसा है, मैं दावे से कह सकता हूं कि इसका संगीत ‘जन्नत’ से भी अच्छा होगा।”

मुकेश भट्ट ने कहा कि फिल्‍म ‘जश्‍न’ का संगीत जयपुर के शारीब दे रहे हैं। उन्‍होंने दावा कि एक साल में शारीब बॉलीवुड के टॉप संगीतकारों में शामिल हो जाएंगे।

फिल्म की कहानी के बारे में पूछे जाने पर मुकेश ने कहा, “यह एक 19 वर्षीय लड़के आकाश (अध्ययन) की कहानी है। यह आकाश के रॉकस्टार बनने के सपने की कहानी है। वह ‘जश्न’ नाम के बैंड से जुडा है। इसकी आगे मैं कुछ नहीं कह सकता”।

फिल्म की निर्देशक जोड़ी में से एक रक्षा मिस्‍त्री का कहना है, “मैं इस वक्त कुछ नहीं बता सकती, लेकिन इतना कह सकती हूं कि हम अध्ययन के सामने एक ताजा चेहरा लाने का विचार कर रहे थे। मैं यह भी कहना चाहूंगी कि ‘जश्‍न’ एक प्रेम कहानी है, जिसमें मधुर संगीत है”।

अध्ययन की भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए भट्ट कैम्प से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह एक उभरते हुए संगीतकार की भूमिका में है जो अपनी जिंदगी के प्रति काफी गैरजिम्मेदार है और समझता है कि संगीत उद्योग में एक मौका मिलना बहुत आसान बात है। जीवन की कड़वी सच्चाइयों से रूबरू होने के बाद उसे अपनी गलतियों का एहसास होता है। इससे वह एक संगीतकार बनने के प्रति गंभीर हो जाता है।

पढ़ें:- मुकेश भट्ट ने मनाया ‘जन्‍नत’ का जश्‍न

अपने अभिनय में कोई भी कसर नहीं छोड़ने के लिए अध्ययन जी जान से जुट गए हैं। वे हर रोज तीन घंटे गिटार बजाना सीखते हैं और उसके बाद अभिनय की बारी होती है।

मुकेश कहते हैं, “मुझे खुशी है कि इस फिल्म के संगीत के अधिकार टी-सिरीज के हाथों में गए हैं। ‘जश्न’ फिल्म की शूटिंग अगले माह से शुरू होगी और मार्च 2009 तक इसके प्रदर्शन की उम्मीद है।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - नयी फिल्म
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.