22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  नयी फिल्म  »  लोटपोट करने आ रही है ‘यू डोंट मेस…’
दमदार अभिनय: एडम सैंडलर ने फिल्‍म में शानदार काम किया है।
लोटपोट करने आ रही है ‘यू डोंट मेस…’
ads by google
21 अगस्‍त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मुम्‍बई।
कोलंबिया पिक्चर्स, रिलेटिवेटी मीडिया के सहयोग से हैप्पी मेडिसन द्वारा निर्मित व एडम सैंडलर अभिनीत फिल्म 'यू डोंट मेस विथ द जोहान' हास्यप्रद फिल्म है।

जून में विश्वव्यापी प्रदर्शन के बाद इसने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी है। अब भारत में यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी।

डेनिस डूगन की इस हास्यप्रद फिल्म में जॉन टूरटूरो, इमैनुअल चीरिक, रोब सैनाइडर एवं खूबसूरत अदाकारा मारीया कैरी हंसी के फव्वारे बिखेरते नज़र आएंगे। एडम सैंडलर ने न सिर्फ इस फिल्म में अभिनय किया है, बल्कि उन्होंने रॉबर्ट स्माइगेल व जुड एपाटोव के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी भी लिखी है।

इस फिल्म की कहानी दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देगी। फिल्म की कहानी एक इजरायली मोसाद एजेन्ट जोहान द्वीर (एडम सैंडलर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी चाहत एक हेयर स्टाइलिस्ट बनने की है।

वहीं फैंटम नामक एक आतंकवादी को अपने क़ब्जे में करने के मिशन के दौरान जोहान अपनी झूठी मौत की अफवाहें फैलाता है। फिर क्या था, अपनी कैंची व नए-नए तरीकों के हेयर-स्टाइलों की किताबों के साथ वह अमेरिका पहुंच जाता है।

न्यूयार्क में स्थित नामचीन सैलूनों में स्थान प्राप्त करने में विफल होने के बाद वह एक कम प्रसिद्व सैलून के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाता है। जोहान की विशेष सेवाओं की प्रसिद्धि इतनी बढ़ जाती है कि उसकी सेवाएं प्राप्त करने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगने लगती है।

उसके नए व पुराने दुश्मन जब उससे उलझने की कोशिश करते हैं तो उनकी समझ में सिर्फ एक ही बात आती है और वह यह कि 'यू डोंट मेस विथ द जोहान' यानी 'जोहान से पंगा नहीं लेने का'।

इस फिल्म का विश्वव्यापी प्रदर्शन जून 2008 में किया गया। अब तक इसने लोगों की खूब वाहवाही बटोरी है। सैंडलर ने फिल्म में अब तक का सबसे दमदार अभिनय किया है। अब इस फिल्म का प्रदर्शन भारत में किया जा रहा है।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - नयी फिल्म
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.