21 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुम्बई। फिल्म
‘सिंह इज किंग’ को भले ही देश और विदेश में लोकप्रियता हासिल हो रही है, लेकिन पंजाबी संवादों की अधिकता के कारण अक्षय कुमार की यह फिल्म बिहार में चल नहीं पा रही है।
पढ़ें:- टोरंटो फिल्मोत्सव में ‘सिंह इज किंग’ बिहार के एक फिल्म वितरक सुमन सिंहा ने आईएएनएस को बताया,
"सिंह इज किंग' में पंजाबी संवादों और गीतों के कारण दर्शकों को यह फिल्म आकर्षित नहीं कर पा रही है, जिस कारण फिल्म वितरकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।"
पढ़ें:- ‘सिंह इज किंग’ के सीक्वल की तैयारी? ‘सिंह इज किंग’ के बिहार में नहीं चल पाने से फिल्म के निर्माता विपुल शाह भी चिंतित हैं। शाह ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं चल पा रहा है कि बिहार में आखिर दर्शक इसे पंसद क्यों नहीं कर रहे हैं।
पढ़ें:- ‘सिंह इज किंग’ ने बनाया रिकार्ड
शाह ने कहा कि
‘सिंह इज किंग’ को पश्चिम बंगाल में दर्शक पसंद कर रहे हैं, जबकि वहां भी बांग्ला भाषी समुदाय का वर्चस्व है।