21 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुम्बई। रुपहले पर्दे पर खलनायक का किरदार निभाने वाले अभिनेता डैनी डेंजोंग्पा को अभिनेता और निर्माता
सुनील शेट्टी अपना आदर्श मानते हैं और वे उनके लिए फिल्म भी बनाने जा रहे हैं।
पढ़ें:- मुझे अक्षय से ईर्ष्या है- सुनील शेट्टी शेट्टी ने आईएएनएस को बताया, "मैं मरते दम तक डैनी से प्यार करूंगा और उनकी इज्जत करता रहूंगा। मेरी पहली फिल्म बलवान में वे मेरे साथ थे।"
पढ़ें:- मैं नखरेबाज नहीं- सुनील शेट्टी शेट्टी ने कहा कि डैनी उनके लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा, "डैनी सर कमाल के इंसान है।"
पढ़ें:- मुझे अपनी उम्र पर गर्व है-सुनील शेट्टी
उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म निर्माण कंपनी पॉपकार्न एंटरटेनमेंट डैनी के लिए फिल्म बनाएगी।
शेट्टी ने कहा कि उनकी फिल्म में डैनी को उसी तरह के किरदार की पेशकश की जाएगी, जिसके वे हकदार हैं।