14 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
न्यूयार्क। हॉलीवुड अभिनेत्री शैरॉन स्टोन पर एक व्यक्ति ने मारपीट का आरोप लगाया है। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार पीटर क्राउज ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2006 में स्टोन ने अपने घर पर उनके साथ खराब व्यवहार किया था।
पढ़ें:- ‘बेसिक इंस्टिंक्ट’ का दृश्य सबसे लोकप्रिय इस संबंध में पीटर ने स्टोन से मुआवजा भी मांगा है। उधर, स्टोन के प्रतिनिधि ने इस आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि स्टोन या उनके वकील को इन आरोपों के संबंध में कोई लिखित जानकारी नहीं मिली है।