14 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता
सैफ अली खान ने कहा है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री
करीना कपूर के माता-पिता से संपर्क में हैं और उनके बीच बातचीत होती रहती है।
सैफ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि, “करीना की मां (बबिता) और मैं एक दूसरे को संदेश भेजते रहते हैं, ठीक उसी तरह जैसे मैं अपनी मां के संपर्क में रहता हूं। करीना के पिता से भी मेरी कई बार मुलाकात हो चुकी है।”
पढ़ें: ऐतिहासिक फिल्म बनाएंगे सैफ उन्होंने कहा कि, “मैं खुद को उसके घरवालों के काफी करीब पाता हूं और उसके पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होता रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि करीना के साथ मैं भी पारिवारिक कार्यक्रमों में उपस्थित रहूं।”
पढ़ें: राहुल और सैफ साथ नजर आएंगे सैफ आजकल अपने होम प्रोडक्सन के तहत तैयार होने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
सैफ ने कहा कि वे लोग अपनी सार्वजनिक उपस्थिति को लेकर सतर्क रहना सीख गए हैं, क्योंकि यदि आप सेलिब्रिटी हैं तो आपको सतर्क रहना जरूरी हो जाता है।