21 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  लोग  »  हॉलीवुड फिल्मों से दूर रहेंगी करीना
हॉलीवुड फिल्मों से दूर रहेंगी करीना
ads by google
08 अगस्त 2008
indiafm.com


बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री करीना कपूर कामयाबी की नई बुलंदियों को छू रही है। फिल्म ‘जब वी मेट’ की सफलता के बाद ‘टशन’ में एक नए रुप में नजर आने वाली करीना की चर्चा अब हॉलीवुड में भी होने लगी है।

पढ़ें:- करीना के दीवाने हुए सिल्‍वेस्‍टर स्‍टैलॉन

कुछ दिनों पहले यह खबर भी जोरों पर थी कि करीना कपूर ने एक हॉलीवुड फिल्म में अभिनय करने के लिए अनुबंध किया है। लेकिन करीना के प्रवक्ता ने इसे महज अटकल बताया है।

हालांकि फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ की शूटिंग के दौरान कुछ हॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस करीना से बातचीत कर रहे थे। करीना के प्रवक्ता ने बताया, “ये सच है कि करीना को फिल्म ‘कैमेरा’ में अभिनय का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे डेनियल सिल्वरमैन निर्देशित करने वाले थे, लेकिन करीना ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।”

पढ़ें:- नए कलाकारों को करीना ने कहा ‘ना’

तो क्या करीना इस वक्त किसी भी हॉलीवुड की फिल्म में अभिनय करने के बारे में नहीं सोच रहीं? इस पर करीना के प्रवक्ता का कहना है, “अगले एक से डेढ़ साल तक करीना बॉलीवुड की फिल्मों में ही व्यस्त हैं और तब तक वह किसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में अभिनय नहीं करेगी। ‘कैमरा’ के अलावा भी करीना को दो और हॉलीवुड फिल्मों का प्रस्ताव मिला है, लेकिन इस पर कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।”

पढ़ें:- शाहिद के पीछे पड़ी करीना

जाहिर है जब करीना के लिए बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की झड़ी लग गई है, तो यकीनन उनका नाम सबसे ज्यादा मश्गूल अभिनेत्रियों में शुमार हो चुका है।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
21 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - लोग
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.