21 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
टोरंटो। एक नए शोध से पता चला है कि किसी मुद्दे पर नकारात्मक प्रतिक्रिया के स्थान पर अनिश्चितता की स्थिति कुछ लोगों में अधिक तनाव पैदा कर सकती है।
टोरंटो विश्वविद्यालय की ओर से कराए गए एक शोध के दौरान यह तथ्य सामने आया है।
पढ़ें: मानसिक बीमारियां देश के लिए खतरा शोधकर्ताओं ने कुछ लोगों पर किए गए शोध के बाद निष्कर्ष पेश करते हुए कहा कि किसी मुद्दे पर नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से तो लोग उबर जाते हैं लेकिन अनिश्चितता की स्थिति से निपटने में उन्हें काफी मुश्किलें होती हैं।
विश्वविद्यालय ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि प्रतिभागियों को दिए गए कार्यों के दौरान उनकी प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया। शोध कार्य से जुड़े जैकब हिर्श ने बताया कि, “अनिश्चितता का दौर काफी तनावपूर्ण हो सकता है।”
पढ़ें: कैसे निपटें शेयर बाजार के तनाव से?