06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  आधुनिक तकनीक  »  ‘सर्चविकी’ के साथ गूगल बना बेहतर
‘सर्चविकी’ के साथ गूगल बना बेहतर
ads by google
21 नवम्बर 2008
tech2.com


गूगल ने अपने वेब सर्च को और बेहतर बनाते हुए उस पर जानकारियां खोजने के लिए ‘सर्चविकी ’ का विकल्प दिया है, जिससे उपभोक्ता संबंधित विषय पर जानकारी सुनियोजित तरीके से एकत्रित कर पाएंगे।

‘सर्चविकी’ के जरिए उपयोगकर्ता किसी विषय पर खोजी जाने वाले जानकारियों को वरीयता देने के साथ ही उसमें कुछ नई जानकारी जोड़ने और वेब पर मिलने वाली जानकारियों पर अपनी राय लिख सकते हैं।

पढ़ें: एसएमएस से सूचनाएं देगा गूगल

गूगल की इस नई पेशकश से एक क्लिक पर मिलने वाली जानकारियों को अपनी जरुरत के हिसाब से प्राथमिकता दी जा सकती है, और उसे किसी नई वेबसाइट के साथ भी जोड़ सकते हैं।

इसके साथ ही, अब किसी विशेष वेबसाइट के साथ नोट लिखे जाने के साथ वह अपनी जरुरत के अनुकूल ना होने वाली जानकारियों को वहां से हटा भी सकते हैं।

उपयोगकर्ता जितनी बार भी किसी तरह की जानकारी गूगल पर खोजेंगे, उतनी ही बार उन्हें संशोधन का विकल्प मिलेगा। गूगल के उपयोगकर्ताओं को लॉग इन होने के बाद ‘सर्चविकी’ की सुविधा मिलेगी और वह जो भी परिवर्तन करेंगे, वह उनके गूगल एकाउंट में सुरक्षित रहेगी।

पढ़ें: बेहतरीन विचारों पर गूगल देगा एक करोड़ डॉलर

यह सभी संशोधन केवल उपयोगकर्ता के पास ही रहेंगी, लेकिन ‘सी ऑल नोट्स फॉर दिस सर्चविकी लिंक’ पर सभी लोग संबंधित विषय पर खोजी गई जानकारियों और उसमें किए गए संशोधनों को देख पाएंगे।

पढ़ें: गूगल पर खुद नक्शा बनाते भारतीय


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - आधुनिक तकनीक
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
आमिर के साथ काम करना चाहती हैं दीपिका!
दीपिका की फिल्‍म ‘चांदनी चौक..’ जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।
शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार
अन्य एशियाई शेयर बाजारों से भी मिलेजुले संकेत।
फिल्‍म ‘चांदनी चौक..’ का महाप्रीमियर
चार्टर्ड प्‍लेन के जरिए देश के चार बड़े शहरों में फिल्म का प्रीमियर होगा।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.