20 नवम्बर 2008
tech2.comएचपी ने उद्योग जगत की जरुरत के हिसाब से पहला कन्वर्टिबल नोटबकु पीसी ‘टच स्मार्ट टीएक्स2’ बाजार में उतारा है। बहुउद्देशीय संवेदनशील तकनीक (मल्टीटच टेक्नोलॉजी) से लैस यह लैपटाप खास उपभोक्ताओं की जरुरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इस नेटबुक पर उपभोक्ता को तस्वीरों, संगीत, वीडियो और वेब सामग्री को संचालित और व्यवस्थित करने के लिए महज उंगलियों का इस्तेमाल करना होगा।
पढ़ें: युवाओं के लिए एचपी के नए नोटबुक एचपी के पर्सनल सिस्टम ग्रुप के ग्लोबल बिजनेस यूनिट के प्रबंध निदेशक टेड क्लार्क कहा कहना है कि, “नेटबुक पर महज उंगलियों के छूने पर से वेबसाइट पर तस्वीरों, और अन्य सामग्रियों को संचालित का अनुभव लोगों के लिए नया है। ‘एचपीटच स्मार्ट टीएक्स2’ तकनीक के मामले में बाकी पीसी की तुलना में आगे है।”
‘टच स्मार्ट टीएक्स2’ में 12.1 इंच का तेज रोशनी देने वाला एलईडी डिस्पले है और इसमें तीन संस्करणों का अनुभव एक साथ लिया जा सकता हैः पीसी, डिस्प्ले और टैबलेट। एक रिचार्ज करने वाले डिजीटल इंक पेन के सहारे उपभोक्ता इसमें लिखने, चित्र बनाने और तस्वीरों के अंकन के साथ ग्राफिक्स का काम भी आसानी से कर सकते हैं।
पढ़ें: चौबीस घंटे बिना चार्ज के चलेगा लैपटॉप एचपी की इस नई पेशकश में इंटरनेट दुनिया का ज्यादा लुत्फ उठाने के लिए 10 टेलीविजन चैनल और ऑनलाइन ब्रांड्स के वीडियो सामग्री (कंटेन्ट) भी देखे जा सकते हैं। इस सुविधा के लिए कम्पनी ने एमटीवी नेटवर्क (एमटीवीएन) के साथ समझौता किया है।
उपभोक्ता कम्पनी के वेबसाइट
www.hpdirect.com पर जाकर ‘एचपीटच स्मार्ट टीएक्स2’ के लिए ऑर्डर दे सकते हैं और इसकी कीमत है लगभग 57,564 रुपए।
पढ़ें: माईस्पेस की तस्वीरें प्रिंट करके पाइए