20 नवम्बर 2008
वार्ता
विशाखापत्तनम। आन्ध्रप्रदेश में विशाखापत्तनम के कैलाशगिरी में चलने वाली सर्कुलर ट्रेन इन दिनों पर्यटकों के बीच आकर्षण का मुख्य केन्द्र बनी हुई है।
इस समय ‘कार्तिक मौसम’ के दौरान इस ट्रेन पर सवारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह देश की पहली ऐसी रेलगाड़ी है जो यहां आने वाले पर्यटकों को पहाड़ी वादियों के प्रमुख स्थलों की सैर कराती है।
पढ़ें: गर्मियों के लिए वातानुकूलित ट्रेन मई 2007 में शुरु की गई यह रेलगाड़ी अत्याधुनिक तकनीकी से लैस हैं।
परियोजना के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी वी.जी प्रसाद ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, “अब तक इस परियोजना में साढे़ चार करोड़ रूपए निवेश किए हैं। यह एक लंबी अवधि का निवेश है। तत्काल आमदनी नहीं होने की वजह से बैंक इस परियोजना के और विकास के लिए मदद नहीं कर रहे हैं।”
पढ़ें: गोवा-बेंगलूरु के बीच चलेगा ‘सोने का रथ’ उन्होंने बताया कि जनवरी महीने से ट्रेन में एक और कोच लगाया जाएगा। इस समय तक दूसरे और तीसरे स्टेशन पर संचालन भी शुरु हो जाएगा।
श्री प्रसाद ने बताया कि इस रेलगाड़ी ट्रैक के दोनों ओर वृक्षारोपण की योजना प्रस्तावित है। उन्होंने आन्ध्रप्रदेश पर्यटक विकास निगम (एपीटीडीसी) से विशाखापत्तनम को राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व का बंदरगाह बनाने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया।
पढ़ें: देश की पहली बुलेट प्रूफ ट्रेन दौड़ी