|
|
ऑस्ट्रेलिया: राजनीति में उतरी “सेक्स पार्टी”
|
20 नवम्बर 2008
ए पी
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की राजनीति में एक नए राजनीतिक दल ने कदम रखा है जिसका नाम है “ऑस्ट्रेलिया सेक्स पार्टी”। उनका नारा है “हम सेक्स को गंभीरता से लेते हैं।“ इस दल का आरंभ आज ही हुआ है और राजनीतिक दल बनने के लिए आवश्यक 500 सदस्य भी जुट गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया का यह नया राजनीतिक दल सेक्स के अलावा भी कई अन्य मुद्दों को गंभीरता से लेने का वादा कर रहा है जिनमें हैं: सरकार द्वारा वयस्क विषयों की 10,000 वेब साइट पर लगाया गया प्रतिबंध हटाना, राष्ट्रीय सेक्स शिक्षा पाठ्यक्रम आरंभ करना और समलैंगिक शादियों को कानून सम्मत बनाना।
ऑस्ट्रेलिया सेक्स पार्टी अगले सप्ताह वहां के चुनाव अयोग में पंजीकरण कराने की योजना रखती है।
पार्टी की संस्थापक फियोना पैटन ने एपी से कहा “हमें चिंता है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार नजर रखने वाली धाय बनती जा रही है और राजनीति में रुढ़िवादिता बढ़ती जा रही है।”
सेक्स पार्टी के उद्देश्यों में उस सरकारी नीति का भी विरोध है जिसके तहत वहां गर्भपात की जानकारी देने वाले किसी भी संगठन को विदेशी सहायता मिलने पर रोक लगी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया की क्रिश्चियन लॉबी ने सेक्स पार्टी की “महिलाओं के प्रति अनुचित रवैये” के लिए आलोचना की है। लॉबी का कहना है कि पोर्नोग्राफी और वेश्यावृत्ति से महिलाओं और बच्चों को अत्यधिक नुकसान पहुंचता है और संसद में किसी ऎसे राजनीतिक दल की आवश्यकता नहीं जो सरकार को हमारे और हमारे बच्चों के सिर पर और सेक्स लादने के लिए दबाव में डाले।"
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 06 जनवरी 2009
Nov 23, 2008
इंडिया मे भले कोई पार्टी का ऐसा नाम नही है पर लीडर लोगो क काम इस पार्टी से मिलता है
g.s.pandey j
Nov 20, 2008
भारत मैं भी इस तरह का राजनीतिक दल बनने की ज़रूरत है.
suresh singh bangalore