20 नवम्बर 2008
वार्ता
जमेशदपुर (झारखंड)। वैश्विक आर्थिक मंदी को धता बताते हुए देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में शुमार बिजनेस स्कूल ‘जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ लेबर रिलेशन्स’ (एक्सएलआरआई) के छात्रों को वर्ष 2009 के ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए पिछली बार की तुलना में देशी विदेशी कम्पनियों के कहीं अधिक प्रस्ताव मिले हैं।
इनमें से सबसे बड़ा प्रस्ताव वॉल स्ट्रीट इंवेस्टमेंट बैंक ने पांच लाख रूपए से अधिक के पैकेज के रूप में दिया है।पढ़ें: क्या है कैट टॉपर की सफलता का राज? एक्सएलआरआई की नियोजन समिति ‘प्लेसमेंट कमिटी’ के प्रतिनिधियों ने कल शाम हुए एक संवादददाता सम्मेलन में बताया कि 2010 बैच के छात्रों की लगभग डेढ़ माह की अवधि (अप्रैल के दूसरे सप्ताह से जून के पहले सप्ताह तक) के लिए होने वाली ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए इस बार सबसे बड़ा घरेलू प्रस्ताव तीन लाख रूपए का है।
यह प्रस्ताव एक इंवेस्टमेंट बैंक ने अपने मुंबई डेस्क के लिए दिया है। वॉल स्ट्रीट इंवेस्टमेंट बैंक ने सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ऑफर हांगकांग स्थित अपने ट्रेडिंग डेस्क के लिए पांच लाख रूपए से अधिक का दिया है।
पढ़ें: चीनी भाषा सीख रहे हैं प्रबंधन छात्र उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 के इंटर्नशिप के लिए 180 छात्रों के बैच को वॉल स्ट्रीट बैंक के अलावा जेपी मॉर्गन और दुनिया के सबसे बड़े निजी इक्विटी निवेशक कार्लाइले तथा महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, आदित्य बिरला समूह जैसे देशी कम्पनियों सहित कुल 74 कंपनियों से 22 अंतर्राष्ट्रीय तथा देश के भीतर के 192 ऑफर (कुल 214) मिले हैं।
इसमें से एक लाख रूपए से अधिक के 45 ऑफर हैं। वैश्विक मंदी के शोर के बावजूद यह पिछले समर इंटर्नशिप ‘अप्रैल-जून 2008’ की तुलना में काफी बेहतर है, जबकि ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए चार अंतराष्ट्रीय कंपनियों समेत मात्र 58 कम्पनियों ने कुल 202 ऑफर दिए थे जिनमें मात्र चार अंतर्राष्ट्रीय प्रस्ताव थे।
पढ़ें: प्रबंधन छात्रों की नौकरी पर मंदी की मार इस बार इंटर्नशिप के लिए दी जा रही स्टाइपेंड की औसत राशि 85 हजार रूपए है जो पिछले बार के औसत 48 हजार रूपे से काफी अधिक है। इस बार सर्वाधिक 41 ऑफर वित्त (फाइनेंस) के क्षेत्र से आए हैं।