06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  वाह जिंदगी!  »  ब्रिटेन में नहीं मिल रहा दम्पत्तियों को घर
ब्रिटेन में नहीं मिल रहा दम्पत्तियों को घर
ads by google
19 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
वेंकट वेमुरी

मुम्बई।
आने वाले दशकों में ब्रिटेन को आवासीय संकट का सामना करना होगा। इस कारण तमाम शादीशुदा जोड़े एक साथ दांपत्य का सुख नहीं उठा पाएंगे। उन्हें मजबूरन अलग-अलग रहना होगा।

इस आशय की जानकारी एक संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में दी गई है। बेघरों के लिए काम करने वाली एक ब्रिटिश संस्था शेल्टर द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि आवासीय कमी के कारण तमाम लोग शादियां नहीं करेंगे और देश में अविवाहितों की संख्या बढ़ जाएगी।

पढ़ें: मर्सीडीज मुफ्त देने से भी नहीं बिक रहे घर!

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2026 तक ब्रिटेन में 45 लाख और परिवार बढ़ जाएंगे, जबकि उस समय आवासीय उपलब्धता में लगभग 10 लाख की कमी रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार घरों के अभाव में फिलहाल 11 लाख शादीशुदा महिलाएं और 8 लाख पुरुष अलग-अलग जीवन बिता रहे हैं।

अलग रहने वाले पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले इसलिए कम है, क्योंकि इन पुरुषों ने अपने बारे में सही जानकारी नहीं दी है या फिर इनके पास एक से अधिक स्थाई महिला साथी उपलब्ध हैं।

हालांकि, रिपोर्ट में घरों के अभाव के अलावा भी अलग रहने के कई कारण गिनाए गए हैं। जोड़े इसलिए भी अलग रहना चाहते हैं, क्योंकि उनके बीच रिश्ते कमजोर हो रहे हैं या फिर कर या जीवनशैली के कारणों से वे अपना खुद का घर बनाना चाहते हैं या अपने खुद के घर में रहना चाहते हैं।

पढ़ें: अंधेरे में जीते हैं, दूसरों का घर रोशन करने वाले

रिपोर्ट के अनुसार यह प्रवृत्ति खासतौर से अधेड़ उम्र के दंपतियों में या देर से शादी करने वाले उन दम्पतियों में उभर रहीं है, जो दो घर बनाने की क्षमता रखते हैं। दंपतियों को परामर्श देने का काम करने वाली एक संस्था ‘वन-टू-वन’ महसूस करती है कि रिश्तों की ये प्रवृत्तियां अलग रहने की संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - वाह जिंदगी!
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद संभाला
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर बंद
शेयर बाजारों की अच्छी छलांग।
आमिर से डरने लगे हैं जॉन अब्राहम!
जॉन फिल्‍म ‘गजनी’ में आमिर खान की बॉडी देखकर घबरा गए।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.