06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  वाह जिंदगी!  »  सोनपुर मेले में ‘लालू खिलौने’ की धूम
सोनपुर मेले में ‘लालू खिलौने’ की धूम
ads by google
19 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

पटना।
रेलमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की लोकप्रियता का लाभ व्यवसायी भी खूब उठाते हैं।

लालू पटाखे, लालू आम, लालू रंग के बाद अब बिहार के प्रसिद्घ सोनपुर मेले में इन दिनों लालू खिलौना खूब बिक रहा है।

पढ़ें: इस दीवाली गायब हैं लालू, राबड़ी ब्रांड पटाखे!

झारखंड के गिरीडीह से आए मोहिउद्दीन नामक खिलौना दुकानदार ने अपने खिलौने का नाम ‘लालू’ रखा है। इस खिलौने की हेयर स्टाइल और चेहरा लालूप्रसाद से काफी मिलता जुलता है। मोहिउद्दीन ने बताया कि एक लालू खिलौने की कीमत 120 रुपए है। कम दाम और लालू के नाम पर यह खिलौना खूब बिक रहा है।

इसके पूर्व भी वे कई मेलों और बाजारों में लालू खिलौना बेच चुके हैं। लालू के प्रशंसक मोहिउद्दीन ने बताया कि लालू खिलौना उनके लिए भाग्यशाली साबित हुआ है।

पढ़ें:
लालू पर किताब, सीबीआई पर सवाल!

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - वाह जिंदगी!
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद संभाला
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर बंद
शेयर बाजारों की अच्छी छलांग।
आमिर से डरने लगे हैं जॉन अब्राहम!
जॉन फिल्‍म ‘गजनी’ में आमिर खान की बॉडी देखकर घबरा गए।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.