19 नवम्बर 2008
tech2.com
शेन राणामोबाइल उपकरणों की दुनिया में प्रतिष्ठित कम्पनी आसुस ने खास व्यवसायियों को ध्यान में रखते हुए 800 मेगाहर्ट्ज प्रोसेसर वाला पीडीए फोन ‘P565’ बाजार में उतारा है।
बाकी अन्य मोबाइल फोन के मुकाबले आसुस के नए ‘P565’ मोबाइल संवेदनशील (छूने से संचालित) होने के साथ इसकी बेहतरीन ग्राफिक्स और सिस्टम प्रणाली के साथ यह विंडोज मोबाइल 6.1 प्रोफेशनल संचालन पर आधारित है।
पढ़ें: आसुस का नया पीडीए फोन भारत में 2.8 इंच के संवेदनशील स्क्रीन के साथ ही इसमें व्यवसायियों और पेशेवरों की खास जरुरतों के लिए सॉफ्टवेयर, पुश मेल, बिजनेस कार्ड और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस मोबाइल भी उपलब्ध है।
आसुस के ‘P565’ में मौसम का हाल, स्थानीय और अन्य शहरों की समय सारिणी, कैलेंडर, ऑनलाइन खबरें जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं, और इनका संचालन एक उंगली के सहारे भर हो सकता है।
इसके अलावा, कम्पनी की इस नई पेशकश में वाई-फाई, स्टीरियो ब्ल्यूटूथ, बाह्य मेमोरी क्षमता के लिए माइक्रो एसडी कार्ड, 3 मेगापिक्सेल कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
पढ़ें: आ गया आसुस का नया ‘ई पीसी’ हालांकि, आसुस के इस नए मोबाइल को बाजार में लाने की महज आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई है, इसलिए ‘P565’ मोबाइल की कीमत जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।