06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  प्रगति की राह  »  ‘बाल विज्ञान कांग्रेस’ में उभरेंगे कल के वैज्ञानिक
‘बाल विज्ञान कांग्रेस’ में उभरेंगे कल के वैज्ञानिक
ads by google

19 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

जयपुर।
राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 19 से 21 नवंबर तक सेंट जेवियर स्कूल जयपुर में आयोजित की जाएगी। इसका उद्घाटन 19 नवंबर को आयुक्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया जाएगा।

इनमें से श्रेष्ठ 30 परियोजनाओं का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2008 के लिए किया जाएगा जो दीमापुर (नागालैंड) में राज्य का प्रतिनिधित्व 27 से 31 दिसम्बर 2008 को करेंगे। इस दौरान 19 व 20 नवंबर को बच्चे अपनी परियोजनाओं की प्रस्तुति देंगे।

पढ़ें: ‘यंग साइंटिस्ट चैलेंज’ में चमका भारतीय


इस कांग्रेंस में राज्य के सभी जिलों में 100 चयनित परियोजनाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बुलाया गया है। बाल विज्ञान कांग्रेस में 10 से 17 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते हैं।

राज्य में इसे तीन चरणों में आयोजित किया जाता है। प्रथम चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे वे बच्चों से परियोजना तैयार करवा सकें। तैयार परियोजनाओं को पहले जिला स्तर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है और जिला स्तर पर चयनित परियोजनाओं को राज्य स्तर पर प्रस्तुतिकरण हेतु बुलाया जाता है।

पढ़ें: युवा वैज्ञानिकों को सम्मान देगी इंफोसिस

देश भर के सभी स्तर के बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा का उपयोग करने, प्राकृतिक जिज्ञासा एवं सृजन शक्ति की अभिव्यक्ति के लिए मंच प्रदान करने एवं विज्ञान, विधि, समस्याओं की पहचान, अवलोकन, आंकड़ों का संकलन, प्रयोग, विशेषण एवं उन पर आधारित निष्कर्ष निकाल कर वैज्ञानिक प्रवृत्ति विकसित करने के लिए इस कांग्रेस का आयोजन किया जाता है।

पढ़ें: लोकप्रिय होगा ‘विज्ञान’



ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - प्रगति की राह
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
आमिर के साथ काम करना चाहती हैं दीपिका!
दीपिका की फिल्‍म ‘चांदनी चौक..’ जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।
शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार
अन्य एशियाई शेयर बाजारों से भी मिलेजुले संकेत।
फिल्‍म ‘चांदनी चौक..’ का महाप्रीमियर
चार्टर्ड प्‍लेन के जरिए देश के चार बड़े शहरों में फिल्म का प्रीमियर होगा।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.