06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  प्रगति की राह  »  अमेरिका जाकर पढ़ने वालों में भारतीय अव्वल
अमेरिका जाकर पढ़ने वालों में भारतीय अव्वल
ads by google
18 नवम्‍बर 2008
वार्ता

वॉशिंगटन।
भारत अमेरिकी विश्वविद्यालयों में छात्र भेजने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है। वर्ष 2007-2008 में भारत से 94,563 छात्रों ने अमेरिकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लिया है।

कल यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय छात्रों की यह संख्या अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

पढ़ें:
प्रबंधन छात्र कराएंगे कारीगरों का ‘परिचय’

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत छात्रों की संख्या में दहाई अंक की वृद्धि वाले तीन देशों में शामिल है। चीन से इस वर्ष 81,127 छात्रों ने प्रवेश लिया जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा है तथा दक्षिण कोरिया 69,124 छात्रों के साथ इस क्रम में तीसरे स्थान पर है।

पढ़ें: इग्नू में होगी भोजपुरी की पढ़ाई

अमेरिकी विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षा संस्थानों में वर्ष 2007-08 में विदेशी छात्रों की कुल संख्या सात फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 6,23.605 हो गई।

अमेरिका में विदेशी छात्रों की सर्वाधिक पसंद व्यापार एवं प्रबंधन (20 प्रतिशत) तथा इंजीनियरिंग (17 प्रतिशत) थी।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - प्रगति की राह
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद संभाला
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर बंद
शेयर बाजारों की अच्छी छलांग।
आमिर से डरने लगे हैं जॉन अब्राहम!
जॉन फिल्‍म ‘गजनी’ में आमिर खान की बॉडी देखकर घबरा गए।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.