17 नवम्बर 2008
वार्ता
चेन्नई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने कहा है कि आगामी एक दिसम्बर से हर
सिगरेट के पैकेट पर खोपड़ी और हड्डियों वाला चेतावनी निशान होना आवश्यक होगा।
पढ़ें: प्रतिबंध के बाद भी जोरों पर है धूम्रपान! श्री रामदास ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि एक दिसम्बर से चेतावनी निशान वाले
सिगरेट के पैकेटों की बिक्री को सख्ती से लागू किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह अभियान देश में धूम्रपान करने वालों की संख्या में कमी करने के उद्देश्य से शुरु किया है क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात से बहुत चिंतित है कि बडी संख्या में युवा तेजी से
धूम्रपान की लत बढ़ती जा रही हैं।
पढ़ें: क्या आप कल से धूम्रपान छोड़ देंगे?