17 नवम्बर 2008
tech2.com
शेन राणामोबाइल तकनीक के बाजार में अपनी अच्छी पैठ बना चुकी एलजी ने हाल ही में अपना नया ‘KF750 सीक्रेट’ बाजार में उतारा है। आकार में 12 मिलीमीटर पतले ‘KF750’ मोबाइल का बाह्य आवरण कार्बन फाइबर से बना है।
तस्वीरों में: सस्ते फोन पर डालें नजर एलजी के छूने से संचालित इस नए मोबाइल में एक अकेले बटन से 6 कीपैड के काम का संचालन किया जा सकता है। ‘KF750’ में 5 मेगापिक्सेल वाला एलईडी फ्लैश का कैमरा, माइक्रो एसडी कार्ड के साथ खास मीडिया टच भी है, जिसमें सैमसंग के ‘ओमनिया’ की तरह ही उंगलियों के संचालन द्वारा म्युजिक प्लेयर के संचालन की क्षमता है।
पढ़ें: नौसीखियों के लिए नया एलजी मोबाइल इसके साथ इसमें एफएम रेडियो, वॉयस रिकॉर्डर, डॉक्यूमेंट रीडर, इमेज वियूर के साथ डिव-एक्स प्लैबैक की सुविधा है, जिससे आप यूट्यूब से भी सीधे जुड़ सकते हैं। इसके अलावा, एलजी की इस नई पेशकश में जीपीआरएस और एज तकनीक, ब्ल्यूटूथ, ए2डीपी प्रोफाइल की सुविधा भी उपलब्ध है।
एलजी ‘KF750’ सीक्रेट में उपभोक्ता गूगल की कुछ खास प्रणालिओं जैसे जी-मेल, मानचित्र और गूगल सर्च जैसे खोज का भी फायदा उठा सकते हैं।
पढ़ें: एलजी का नया ‘प्राडा II’ मोबाइल तीन घंटे के टॉकटाइम और मजबूत बैटरी क्षमता वाले एलजी के इस नए मोबाइल ‘KF750’ सीक्रेट की कीमत है 18,000 रुपए।