14 नवम्बर 2008
compareindia.comजब आप छुट्टियों पर जाते हैं, आप अंदर से ज्यादा बाहर के नजारों की तस्वीरें खींचते हैं। अगर किसी शहर की बेहतरीन तस्वीरें लेना चाहते हैं तो तस्वीर लेने की सही तकनीक भी जान लें। अक्सर हम कैमरे में ‘फिल फ्लैश’ या ‘फ्लैश’ मोड का इस्तेमाल नहीं करते और तस्वीरों का मजा ही खराब कर देते हैं।
अगर आपको उम्दा दर्जे की तस्वीर खींचनी है तो कैमरे के फ्लैश की सुविधा को समझिए और बाहर के नजारों की तस्वीरें और बेहतरीन बनाइए।
पढ़ें: जगह की जानकारी भी देगा कैमरा जरूरी सलाह: जब ‘फ्लैश’ चालू रखकर तस्वीरें खींचते हैं तो कैमरा पहले पृष्ठभूमि को केंद्रित करता है और फिर व्यक्ति या नजारे पर अच्छी खासी रोशनी देता है।
अगर आपको होने वाली दुल्हन की तस्वीर चर्च के पृष्ठभूमि में लेनी है तो उसे छांव में खड़ा करें और ‘फिल फ्लैश का विकल्प चालू रखें’। इससे व्यक्ति के साथ-साथ पीछे की पृष्ठभूमि भी स्पष्ट आएगी।
इसके बाद आप कैमरे के फ्लैश के साथ कई प्रयोग कर सकते है। आप चाहें तो उनके बाल, आंखें आदि को अलग-अलग तरीके से तस्वीरों में कैद कर सकते हैं।
इन तस्वीरों को सीधे धूप में लेने की सलाह नहीं दी जाती। आपको जिसकी या जिनकी तस्वीर खींचनी है उन्हें ऐसी जगह खड़ा करना है जहां फ्लैश धूप के साथ मिलकर अलग प्रभाव ला सके। इसलिए छांव में तस्वीर लेना ज्यादा बेहतर रहता है।
पढ़ें: बढ़िया कैमरों से छुट्टियां मजेदार बनाएं इससे जिस व्यक्ति की तस्वीर ले रहे हैं उसकी आंखें मिचने से बच जाएंगी। यानी अंत में आपको जैसा भाव चेहरे पर चाहिए था, वैसा ही मिल जाएगा।
याद रखें कि आपको व्यक्ति या वस्तु के जितना हो सके पास खड़े रहना है क्योंकि आंतरिक फ्लैश युक्त कई कैमरों की क्षमता 10 फीट या उससे भी कम की होती है।