06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  प्रॉपर्टी  »  दिल्ली के रोहिणी में डीडीए फ्लैट कैसा है?
दिल्ली के रोहिणी में डीडीए फ्लैट कैसा है?
ads by google
12 नवम्बर 2008
आवाज़ प्रॉपर्टी गुरू

अचल सम्पत्ति से जुड़े मामलों पर ‘पार्क लेन प्रॉपर्टी एडवाइजर्स’ में प्रबंध निदेशक अक्षय कुमार और कानूनी विशेषज्ञ विनय सिंह की राय:


सवालः
नागपुर में ‘मिहान’ (एमआईएचएएन) परियोजना के पास 2,200 वर्ग फीट का प्लॉट 190 रुपए वर्ग फीट के दाम से लिया है। योजना के पास ऊर्जा संयंत्र बन रहा है। पंजीकरण के लिए भवन निर्माता (बिल्डर) से कौन-से कागजात मांगे? स्थान कैसा है और मुनाफे के लिए कितने दिनों तक प्लॉट (जगह) रखें? -  श्रीपद, मुम्बई

जवाबः अगर देखा जाए, तो वर्धा रोड और नागपुर में ‘मिहान’ एक बड़ी और अहम योजना है। आगामी पांच से 10 साल में वर्धा रोड में अच्छा विकास होगा। यह स्थान तो अच्छा है लेकिन ऊर्जा संयंत्र पास होने से थोड़ी दिक्कत होगी। मिहान के विकास से वर्धा रोड में दाम बढ़ेंगे। पांच से 10 साल तक प्लॉट रखने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा।

कागजात संबंधी बात करें तो उसके लिए:

1) जमीन के स्वामित्व (टाइटल) के कागजात देख लें।

2) साथ ही यह भी पता करें कि योजना को मंजूरी मिली है भी या नहीं।

3) यह भी देखना जरूरी है कि खेती के जमीन को रिहायशी में बदला गया है या नहीं।

पढ़ें: 
अचल सम्पत्ति में निवेश नुकसान दे रहा है?

सवालः
  सेक्टर 16 में डीडीए फ्लैट 13 लाख 50 हजार रुपए में मिल रहा है। क्या आगे दाम कुछ कम होंगे? अभी प्रॉपर्टी लें या कुछ समय इंतजार करें? - अरविंद सक्सेना, दिल्ली

जवाबः आप पुनर्बिक्री में डीडीए फ्लैट ले रहे हैं, तो आपको बता दें कि डीडीए फ्लैट के दाम पहले से ही तय होते हैं। अभी पुनर्बिक्री का बाजार ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए जल्दबाजी न करें। वैसे, रोहिणी इलाके में अच्छा विकास हो रहा है। यहां प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दो-छह महीने इंतजार करना बेहतर होगा।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - प्रॉपर्टी
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद संभाला
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर बंद
शेयर बाजारों की अच्छी छलांग।
आमिर से डरने लगे हैं जॉन अब्राहम!
जॉन फिल्‍म ‘गजनी’ में आमिर खान की बॉडी देखकर घबरा गए।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.