06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  प्रॉपर्टी  »  हाइवे के निकट निवेश कितना फायदेमंद?
हाइवे के निकट निवेश कितना फायदेमंद?
ads by google
17 सितम्बर 2008
आवाज़ प्रॉपर्टी गुरु


नाइट फ्रैंक इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक गुलाम जिया की निवेश संबंधी रायः

सवाल: मुम्बई-नासिक हाइवे के पास हिन्दुस्तान बिल्डेवल 1,500 रुपए प्रति वर्ग यार्ड की दर से 200 वर्ग यार्ड का प्लॉट बेच रही है? अगर बिल्डर इस परियोजना को मंजूर करा ले, तो क्या यहां निवेश करना सही होगा? (राकेश सिंह, नेपाल)

जवाब: देखिए, मुम्बई नासिक हाइवे इलाके में अभी भी सभी परियोजनाओं को मंजूरी नहीं मिली है। यही वजह है कि बिल्डर सस्ते दामों पर प्लॉट बेच रहे हैं। इस हिसाब से 1,500 रुपए प्रति वर्ग यार्ड की कीमत ठीक तो है, लेकिन जब तक सरकारी मंजूरी न मिल जाए, इस इलाके में प्लॉट लेना सुरक्षित नहीं है। लेकिन आप यहां अचल सम्पत्ति में निवेश करने के इच्छुक हैं, तो प्लॉट खरीदने से पहले बिल्डर के बारे में पूरी जानकारी एकत्रित करें और सारी चीजें पता करने के बाद ही निवेश करें।

सवाल: दिल्ली-एनसीआर में दो बिल्डर आईटी पार्क परियोजना ला रहे हैं। लैंडमार्क बिल्डर के साइबर पार्क में 5,200 रुपए प्रति वर्गफीट और ‘एएन’ बिल्डवेल के स्प्रीडेज प्लाजा में 5,500 रुपए प्रति वर्ग फीट की कीमत है। यहां अचल सम्पत्ति में निवेश करने पर वो 12 फीसदी निश्चित रिटर्न का वादा भी कर रहे हैं। अभी यहां निवेश करें अथवा कुछ समय तक इंतजार करें? (अश्विनी बंसल, दिल्ली)

जवाब: जहां तक दिल्ली-एनसीआर में आईटी पार्क का सवाल है, तो ज्यादातर बिल्डर निश्चित रिटर्न का वादा पूरा नहीं करते और यहां दाम भी 4,500 रुपए प्रति वर्ग फीट ही होना चाहिए। इन दोनों ही परियोजनाओं में बाजार के मुकाबलें दाम ज्यादा हैं। जाहिर है कि निश्चित रिटर्न की वजह से परियोजना के दाम ज्यादा है और इनमें नया कुछ भी नहीं है।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - प्रॉपर्टी
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
पुंछ में मुठभेड़ छठे दिन भी जारी
घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी।
हॉलीवुड चली मल्लिका शेरावत!
मल्लिका हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पीट के साथ नज़र आएंगी।
रक्तहीनता से कैसे बचें?
रक्तहीनता आजकल एक आम बीमारी बन गई है।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.