|
|
मुम्बई में 15 लाख में घर कहां मिलेगा?
|
10 सितम्बर 2008
आवाज़ प्रॉपर्टी गुरु
कोलियर्स इंटरनेशनल के राष्ट्रीय निदेशक अमोल शिम्पी की राय:
सवाल: मुम्बई में 15 लाख रुपए में तीन साल के लिए फ्लैट लेना है। कौन से इलाके में फ्लैट लें? मीरा रोड में फ्लैट लेना कैसा रहेगा? मैं रत्नागिरी का हूं, ऐसे में क्या मुम्बई में फ्लैट लेने में दिक्कत हो सकती है? क्या मुम्बई में फ्लैट लेने पर घर कर्ज मिलेगा? (रिजवान खातिब, कुवैत)
जवाब: मीरा रोड में अचल सम्पत्ति लेना अच्छा रहेगा। तीन साल नहीं, पांच-सात साल तक अचल सम्पत्ति रखें। कुवैत में मौजूद एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक से कर्ज की शर्तें पता करें। अनिवासी भारतीयों के लिए नियम अलग होते हैं। आपके लिए पनवेल में अचल सम्पत्ति लेना बेहतर होगा। बजट बढ़ाने पर दो बीएचके मिल जाएगा। बड़े बिल्डरों की परियोजना में कीमत 4,000 रुपए प्रति वर्गफीट है। छोटे बिल्डरों की परियोजना में कीमत 3,000 रुपए प्रति वर्गफीट है।
सवाल: भिवाड़ी में बन रहा अरुणदेव बिल्डर्स की परियोजना कैसी है? यहां एक बीएचके चार लाख रुपए और 100 वर्गयार्ड का भूखंड 3.5 लाख रुपए में मिल रहा है। कम्पनी कैसी है? कैसा मुनाफा मिलेगा? (नीरज जुनेजा, फरीदाबाद)
जवाब: यहां पर कई कम्पनियां निवेश कर रही हैं और कई बिल्डर अपनी परियोजना ला रहे हैं। यहां फ्लैट की बजाय भूखंड खरीदना बेहतर होगा। अरुणदेव बिल्डर भी बहुत-सी परियोजना बना रहे हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 06 जनवरी 2009
Sep 11, 2008
भिवाड़ेई आम-टेक बेल्डेर की प्रेयोजना के बारे मे बटाए येह प्रेयोजा केसी हे
BALAM SHARMA GHAZIABAD
Sep 10, 2008
मूज़े पँवेल तो वाशी तक 1भक़ लेना है कोई आचा मिलेगा काय ओर कितने (प्रीसे) मे मिलेगा गुइडे मे
sanjay kalamboli