21 अगस्त 2008
वार्ता
नई दिल्ली। सॉफ्टवेयर शिक्षण की प्रमुख कम्पनी
एप्टेक लिमिटेड ने ‘कॉर्पोरेट कम्प्यूटिंग स्किल डेवलपमेंट’ के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए इटली की सेवन रिंग्स इंटरनेशनल के साथ एक करार किया है।
एप्टेक लिमिटेड के मुख्यकारी अधिकारी एवं महाप्रबंधक प्रमोद खेड़ा ने आज यहां बताया कि करार के तहत
एप्टेक लिमिटेड भारत में सेवन रिंग्स इंटरनेशनल का ‘वितरण साझेदार’ होगा। उन्होंने कहा कि इस करार से देश में सॉफ्टवेयर पेशेवरों की मांग पूरी की जा सकेगी।
पढ़ें: एप्टेक हार्डवेयर व नेटवर्किंग केंद्र खोलेगा
उन्होंने बताया कि व्यावसायिक कम्पनियों के लिए पाठ्यक्रम 40 घंटे का होगा और ये सर्वप्रथम मुंबई में शुरू होगा। इस करार के तहत एक लाख छात्रों का प्रशिक्षित किया जाएगा।