22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  प्रॉपर्टी  »  अहमदाबाद में किस बजट में घर खरीदें?
अहमदाबाद में किस बजट में घर खरीदें?
ads by google
21 अगस्त 2008
आवाज़ प्रॉपर्टी गुरु

सवाल:
गुड़गांव में निर्माणाधीन व्यावसायिक परियोजना में अभी 95 फीसदी रकम देने पर बिल्डर हर साल 12 फीसदी मुनाफा देने का वादा कर रहे हैं। ऐसी अचल सम्पत्ति खरीदना कैसा रहेगा? (नीरज बेहवाल, दिल्ली)

जवाब: अभी बिल्डर के पास पैसों की कमी है। बिल्डरों को सिर्फ 18-30 फीसदी ब्याज दर पर ही पैसे मिल रहे हैं। ऐसी योजनाओं से बिल्डर ग्राहकों से पैसे ले रहे हैं, इससे पैसे के लिए कम ब्याज देना पड़ रहा है। लेकिन ग्राहकों के लिए इसमें खतरा ज्यादा है। ऐसी योजनाओं में पैसे खोने का डर बना रहता है।

सवाल: ठाणे में घोड़बंदर रोड पर स्वास्तिक रेगेलिया में 3,600 रुपए प्रति वर्गफुट के दाम से अचल सम्पत्ति मिल रही है। एक साल में कितना मुनाफा मिलेगा? (संजीव कुमार, मुम्बई)

जवाब: यह सम्पत्ति ठाणे की अच्छी जगह पर है। इस परियोजना की जगह भी अच्छी है। दाम ठीक है लेकिन लम्बे समय के लिए सम्पत्ति रखें। सिर्फ एक साल के लिए इस सम्पत्ति में निवेश न करें।

सवाल: रहने के लिए 20-25 लाख रुपए में अहमदाबाद में घर लेना है, कौन सा इलाका अच्छा होगा? (रितेश परमार, अहमदाबाद)

जवाब: अहमदाबाद में 20-25 लाख रुपए में घर मिलना मुश्किल है। यहां दाम 2,000 से 2,800 रुपए प्रति वर्गफीट के बीच है। दो या तीन बीएचके का घर 30-35 लाख रुपए में मिलेगा। आप अपना बजट बढ़ाएं या दाम गिरने तक इंतजार करें।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - प्रॉपर्टी
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.