22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  आपकी सेहत  »  प्रदूषण, कीटनाशक कैंसरकारक हैं?
प्रदूषण, कीटनाशक कैंसरकारक हैं?
ads by google
21 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

सिडनी।
दुनिया में अधिसंख्य लोग मानते हैं कि प्रदूषण, कीटनाशक और तनाव कैंसर के कुछ प्रमुख कारण हैं।

हाल ही में किए गए एक शोध से पता चला है कि लोग कैंसर की बीमारी से ही सबसे ज्यादा डरते हैं, हालांकि अधिकांश लोग उन बातों को कैंसर का कारण मानते हैं, जिनका इस बीमारी से कोई खास संबंध नहीं होता।

पढ़ें: शायद कम हो कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव  

दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया कैंसर काउंसिल की मुख्य कार्यकारी ब्रेंडा विल्सन ने बताया कि, “कैंसर का कीटनाशकों अथवा प्रदूषण से कोई खास लेना देना नहीं है। कैंसर के केवल दो प्रतिशत मामले ही इनसे संबंधित रहते हैं। कई अन्य लोग तनाव को कैंसर का कारण मानते हैं, जबकि ऐसा कतई नहीं हैं”।

पढ़ें:  हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिश्टिना को स्तन कैंसर    

अध्ययन के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में कैंसर का सबसे बड़ा कारण सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों का दुष्प्रभाव है। अध्ययन में यह भी बताया गया है कि जो बातें सीधे तौर पर कैंसर से जुड़ी हुई हैं, उन पर लोगों का ध्यान नहीं जाता। इनमें लोगों के खानपान समेत अन्य शारीरिक गतिविधियां शामिल हैं।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - आपकी सेहत
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.