22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  वाह जिंदगी!  »  1000 रुपए का सरकारी लैपटॉप!
1000 रुपए का सरकारी लैपटॉप!
ads by google
21 अगस्त 2008
सीएनएन-आईबीएन

नई दिल्ली।
स्नातक के बाद दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अचिंत द्विवेदी अपने हॉस्टल के कमरे के लिए 2,000 रुपए प्रति महीना किराया देता है और आजकल अपने दोस्त के लैपटॉप पर परियोजना की तैयारी कर रहा है। हालांकि वह जल्द ही अपने किराए के आधे पैसों में लैपटॉप खरीद सकता है।

इस नई योजना से खासे उत्साहित छात्र अचिंत का कहना है कि, “साइबर कैफे काफी सस्ते हो चुके हैं लेकिन अगर आपके पास लपटॉप हो तो हमें घर बैठे रात में काम करना आसान हो जाता है”।

पढ़ें:  लेनोवो के नए ‘स्लिम एक्स 301’ लैपटॉप

इसकी शुरुआत 11वीं पंचवर्षीय योजना का प्रारूप तैयार करते वक्त हुई जिसमें सूचना, संचार एवं प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के जरिए शिक्षा अभियान के लिए 5,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। इसका मकसद था सभी विज्ञान के छात्रों को लैपटॉप उपलब्ध करवाना।

सूत्रों द्वारा सीएनएन-आईबीएन को दी गई जानकारी के मुताबिक यह योजना अब बिल्कुल तैयार है और मंत्रियों के बीच उनकी राय हासिल करने के लिए भेजी जा रही है। उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर इसका एक नमूना सरकारी मदद से एक कम्पनी द्वारा बनाया गया है।

इस सरकारी योजना के तहत काम कर रही कम्पनी का नाम गुप्त रखा गया है।

पढ़ें:  इंटेक्स लाया सबके लिए लैपटॉप

सूत्रों ने सीएनएन-आईबीएन को यह भी बताया है कि इस लैपटॉप की कीमत केवल 1,000 रुपए होगी, अगर सरकार अपने साझेदार को दस लाख प्रणाली बनाने का ठेका देती है।

इस नोटपैड में 256 एमबी की मेमोरी क्षमता होगी और छात्रों की जरूरतों के मुताबिक यह अपडेट होता रहेगा। इस प्रणाली पर ऑडियो और वीडियो की भी सुविधा होगी। सरकार इस उत्पाद के विकास और उत्पादन स्तर पर ही कीमतें कम करेगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष आदित्य मिश्रा के मुताबिक, “हम विदेशी छात्रों और शिक्षकों से मुकाबला कर रहे हैं। इसलिए हमें अपने छात्रों को जरूरी सामाग्री उपलब्ध करवानी चाहिए”।

इस लैपटॉप के आने से ‘नैनो पीसी’ के आ जाने की खबरें उड़ने लगी हैं और इसकी प्रौद्योगिकी ज्यादा जटिल नहीं हुई तो शायद गांवों में भी इसे भारी-भरकम उपभोक्ता मिल सकते हैं।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
Aug 25, 2008
मुघेय बताए की एा लपटोप कब और कहा सेअय लेअय सकता हू. मेारा ए माल :- सदर12000@गमैल
MD SADRUZZAMAN PATNA
Aug 22, 2008
कोरी बकवास है .
raj kanpur
Aug 22, 2008
आफ़ोआह क्यू उड़ा रहें हो
deepu kanpur
Aug 22, 2008
ये केवल ज़रूरतमंदों को मिलें, क्योंकि 80 % पैसे तो नेता ही खा लेंगे...
Shailendra Bhopal
Aug 22, 2008
हम इसके बाज़ार मे आने पर बता देना ...
PAWAN KUMAR GAUTAM NOIDA
Aug 22, 2008
इस तरह का लैपटॉप आते-आते बहुत समय लग जाएगा...
Aman Latur
Aug 22, 2008
यह बहुत अच्छी खबर है. इससे निम्न/मध्यम आय वर्ग के छात्रों को बहुत फायदा होगा. इससे हमारा देश सूचना प्रौद्योगिकी में बहुत तरक्की करेंगा और आईटी क्षेत्र में पूरे विश्व पर भारतीय छा जाएंगे. यह बहुत ही उत्साहवर्धक समाचार है.
गुरुजी वडोदरा
Aug 22, 2008
आप मुझे इस लैपटॉप के बारे में पूरी जानकारी भेजिए, इसको मैं कहां से ख़रीद सकता हूं?
vijay thakur indore
Aug 22, 2008
क्या बात है फिर तो मज़ा आ जायगा
mohit jain saharanpur
Aug 22, 2008
क्या बात है फिर तो मज़ा आ जायगा
mohit jain saharanpur
Aug 22, 2008
ही मेरा नाम इस्लाम ख़ान है मय एन्जिनीरिग की पढ़ रहा हूँ मुझे लेप तोप चाहिए मुझे ज़रूरत है कैसे मिलेगा यह स्कीम वाली लप तोप मुझे मेरे एमिल पर भजेए इस्लाम_वोर्ल्ड15@याहू
mohd islam khan allahabad up
Aug 21, 2008
अगर ये सच है तो जल्दी लाए.
sagar mishra bhopal
Aug 21, 2008
अगर यह लेपटोप हर ग़रीब आदमी को मिल जाए तो टेक्नोलोजी की जानकारी हर आदमी को मिलेगी..
gurmeetsingh gandhidham
Aug 21, 2008
तब तो लपटोप भी हर एक आदमी का पास होगा जैसा सेल्ल फ़ोने ये ख़बर बहुत बारी है रामकंत कुमार गुजरात
ramakant kumar Gandhidham
Aug 21, 2008
ऐसा नहीं हो सकता है.....
Aman Latur
Aug 21, 2008
How can i take this laptop? Please inform me.
keshav New Delhi
Aug 21, 2008
ये लैपटॉप कब बाज़ार में आएगा, कृपया शीघ्र ही बताएं। धन्यवाद...
sanjay delhi
सम्बंधित ख़बरे - वाह जिंदगी!
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.