22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  आधुनिक तकनीक  »  नोकिया लाएगी पूरे ‘टचस्क्रीन’ फोन
नोकिया लाएगी पूरे ‘टचस्क्रीन’ फोन
ads by google
20 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
हिमांक शर्मा

नई दिल्ली।
मोबाइल निर्माता कम्पनी नोकिया ने इस बात की पुष्टि की है कि वह इस वर्ष के अंत तक एक संपूर्ण छूने से संवेदनशील (फुल टचस्क्रीन) फोन बाजार में लाएगी।

फोन के बाजार में कदम रखने को लेकर अटकलों को विराम देते हुए कम्पनी के भारतीय क्षेत्र के विपणन निदेशक देविंदर किशोर ने कहा कि, “हम अपना ‘फुल टचस्क्रीन’ मोबाइल फोन भारतीय बाजार में उतारने के लिए ‘सीरीज 60’ के फोन पर काम कर रहे हैं और यह इस वर्ष के अंत तक बाजार में आ जाएगा”।

पढ़ें:  नोकिया का ‘एन96’ भारत में

नोकिया का अत्याधुनिक टचस्क्रीन फोन ‘टयूब’ कूटनाम से हाल ही में आई हॉलीवुड फिल्म ‘द डार्क नाइट’ में भी दिखाया गया है। यह नोकिया का दूसरा संपूर्ण छूने से संवेदनशील स्क्रीन वाला फोन होगा।

तस्वीरें:
  ताजातरीन तकनीकों की बौछार!

कम्पनी ने अपना पहला ऐसा फोन 2003 में बाजार में उतारा था जिसे बाद में बंद कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि एप्पल कम्पनी के आईफोन की सफलता के बाद विभिन्न मोबाइल कंपनियों में पूरी तरह से टचस्क्रीन मोबाइल बाजार में उतारने की होड़ मच गई।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - आधुनिक तकनीक
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.