20 अगस्त 2008
tech2.com
शेन राणाबेसब्री से इंतजार करने वाले उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है कि उनके लिए
नोकिया का दोहरा स्लाइडर फोन ‘एन96’ भारत आ चुका है। कम्पनी ने इसे बाजार में उतारने के लिए एप्पल आईफोन के साथ एक करार किया है।
‘एन96’ में 2.8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है। यह डुअल एआरएम 9 264 मेगाहर्ट्ज सीपीयू पर आधारित है और इसमें 128 मेगाबाइट का रैम, 256 एमबी की संग्रह क्षमता के साथ 16 जीबी की आंतरिक मेमोरी है, इसमें माइक्रोएसडी कार्ड की भी सुविधा दी गई है। इसका डिस्प्ले अपने आप घूमता भी है।
पढ़ें: नोकिया ला रहा है ‘एन96’ इंटरनेट के लिए
नोकिया ‘एन96’ में वाई-फाई, एचएसडीपीए सुविधा के साथ थ्रीजी, एज क्लास 32, जीपीआरएस/वैप, ए2डीपी युक्त ब्ल्यूटूथ और माइक्रो यूएसबी वी2.0 की सुविधा है।
‘एन96’ में कार्ल जीस ऑप्टिक्स युक्त पांच मेगापिक्सेल का कैमरा है। इससे वीडियो लेने की बेहतरीन व्यवस्था है और इसमें एलईडी फ्लैश भी है। इसमें आगे की ओर दूसरा वीजीए कैमरा भी है।
‘एन96’ में 3.5 मिलीमीटर का ईयरफोन डालने की जगह और टीवी आउट है। इसमें गेम खेलने के लिए एन-गेज की सुविधा है। इसमें जीपीएस, नोकिया मैप, ए-जीपीएस, डीवीबी-एच टीवी प्रसारण का रिसीवर है। इसमें डॉक्यूमेंट रीडर और अंदर ही बना हैंड्सफ्री है।
जानकारियां सुरक्षित रखने के लिए इस फोन में विशेष तकनीक ‘वेवसेक्योर’ है। कोई भी इंटरनेट के जरिए बिना किसी तार के एसएमएस, नाम, कॉल की सूची आदि सुरक्षित करके रख सकता है। चोरी होने पर इस ‘वेवसेक्योर’ तकनीक से सारी जानकारियां मिटाई भी जा सकती हैं ताकि उनका गलत इस्तेमाल न हो सके, मोबाइल को लॉक किया जा सके और खोए हुए मोबाइल का पता लगाया जा सके।
पढ़ें: भारत में आ रहा है नोकिया 6210 नैविगेटर नोकिया ‘एन96’ में हिंदी फिल्में जैसे ‘ओम शांति ओम’, 50 म्यूजिक वीडियो, हिंदी और अंग्रेजी के गानें भी हैं।
वैसे मोबाइल की कीमत तकरीबन 36,000 रुपए बताई गई है लेकिन कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। आप चाहें तो मोबाइल के लिए पहले से बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आप 4,000 रुपए की राशि देकर निर्देशानुसार
www.nokia.co.in/n96 पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।