20 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। फर्ज कीजिए कि आपके
मोबाइल फोन पर ‘
कंडोम -कंडोम’ रिंगटोन बजता है तो आपके आसपास के लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी!
यह स्थिति हकीकत में बदल चुकी है। लोगों के मन से
कंडोम को लेकर व्याप्त झिझक को दूर करने के लिए शुरू किए गए दो वर्षीय विज्ञापन प्रचार कार्यक्रम के तहत इस रिंगटोन को उपयोग में लाया जा रहा है।
पढ़ें: ब्रिटेन में बढ़ती यौन संक्रमित बीमारियां यह प्रचार कार्यक्रम ‘बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ट्रस्ट’ ने तैयार किया है और इसके लिए धन मुहैया कराया है दुनिया के सबसे धनी लोगों में एक बिल गेट्स की संस्था ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ ने।
‘राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन’ (एनएसीओ) भी इस विज्ञापन को लोगों के बीच
कंडोम को लेकर व्याप्त झिझक को दूर करने के लिए उपयोग में ला रहा है।
पढ़ें: महिला कंडोम एड्स भगाने का हथियार इस रिंगटोन को एसएमएस के जरिए या फिर
www.condomcondom.org वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। पिछले 12 दिनों में ही 60 हजार से अधिक बार इस रिंगटोन को डाउनलोड किया जा चुका है।