22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  प्रगति की राह  »  उ.प्रः जल्द शुरु होगी ऑनलाइन शिक्षा
उ.प्रः जल्द शुरु होगी ऑनलाइन शिक्षा
ads by google
18 अगस्त 2008
वार्ता

वाराणसी।
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने कहा है कि सभी को शिक्षा देने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही ‘ऑनलाइन एजुकेशन’ शुरू करने जा रही है।

पढ़ें: शिक्षा का नया जरिया बनता ‘ऑनलाइन गेमिंग’

यहां सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में कल शाम आवासीय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में श्री त्रिपाठी ने कहा कि इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं तथा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को अनुदान भी जारी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की पहुंच को बढ़ाने के लिए सभी विश्वविद्यालयों के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इसके लिए विश्वविद्यालयों को आवश्यकता के अनुरूप धन दिया जाएगा।

पढ़ें: राजधानी के सभी अस्पताल होंगे ‘ऑनलाइन’

श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षा के विकेन्द्रकरण की पक्षधर है और राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर व आधुनिक शिक्षा का बढ़ावा देने के लिए निजी विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए लगभग एक दर्जन प्रस्ताव शासन को मिल चुके हैं।

पढ़ें: अब जूट उत्पाद मिलेंगे ऑनलाइन

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - प्रगति की राह
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.