18 अगस्त 2008
tech2.com
शेन राणामोबाइल फोन के बाजार में जानी-मानी कम्पनी मोटोरोला ने बाजार में तीन नए मोबाइल फोन उतारे हैं। ये मोबाइल निचले से लेकर मध्यम दरों वाले हैं। इनमें मोटोरोला ‘जेडएन200’ जहां स्लाइर फोन है,वहीं ‘डब्ल्यू396’ और ‘डब्ल्यू388’ क्लैमशेल और कैंडीबार आकार वाले फोन है।
‘जेडएन200’ में जहां 1.9 इंच का टीएफटी डिस्प्ले हैं, वहीं इसमें 2मेगापिक्सेल कैमरा, मीडया प्लेयर, एफएम रेडियो और ब्ल्यू टूथ के साथ ए2डीपी प्रोफाइल भी है। इंटरनेट से इस मोबाइल के संचालन को जोड़ने के लिए इसमें जीपीआरएस और एज तकनीक भी मौजूद है।
पढ़ें: मोटोरोला के तीन धमाकेदार ‘रॉकर’ इस मोबाइल में ‘क्रिस्टलटॉक तकनीक’ (आवाज सुनने की उच्च गुणवत्ता) के साथ माइक्रो एसीडी कार्ड भी उपलब्ध है।
मोटोरोला की दूसरी पेशकश ‘डब्ल्यू396’ फ्लिप वाला फोन है, जिसमें 1.8इंच का टीएफटी डिस्प्ले के साथ ‘क्रिस्टलटॉक तकनीक’, एफएम रेडियो और जीपीआरएस तकनीक के साथ माइक्रो एसीडी कार्ड उपलब्ध है।
इस नई श्रृंखला की तीसरी और आखिरी पेशकश ‘डब्ल्यू388’ की लगभग सारी विशेषताएं से मिलती-जुलती है और इसमें 1.8 का डिस्प्ले, माइक्रो एसडी कार्ड, एफएम रेडियो और जीपीआर एस सुविधा मौजूद है।
पढ़ें: मोटोरोला का ‘फेरारी वी9’ भारत आया मोटोरोला कम्पनी की ये ताजातरीन पेशकश तीसरी तिमाही के आखिरी में बाजार में उपलब्ध होंगे और तभी उनकी कीमतों का खुलासा होगा।