18 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और देश के हालिया राजनीतिक उथल-पुथल पर आधारित ऑनलाइन गेमिंग यानी इंटरनेट आधारित खेलों के माध्यम से वास्तविक जीवन से संबंधित कई सबक सीखे जा सकते हैं और आमदनी भी की जा सकती है।
पढ़ें: जीआरई के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू ‘गेम्स टू विन’ के संस्थापक आमोक केजरीवाल ने आईएएनएस को बताया कि, “शिक्षा की मौजूदा अवधारणा उबाऊ है। साइट पर उपलब्ध ‘सिंह इज किंग’ और ‘स्टॉक मार्केट सुसाइड’ जैसे खेलों में प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री देश के अस्थिर राजनीति के प्रमुख किरदार के रूप में हैं। इसमें बढ़ती हुई मुद्रास्फीति और किसानों की आत्महत्या से संबंधित सामग्री रोचक अंदाज में उपलब्ध कराया गया है।”
इंटरनेट आधारित खेल उन तमाम युवाओं की जिज्ञासा शांत करने में मददगार साबित हो रहे हैं, जो देश की सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं के बारे में जानना चाहते हैं। 23 वर्षीय हिमांशु गुप्ता ने कहा कि उनके जैसे लोगों के लिए इंटरनेट आधारित खेल उपयोगी है।
पढ़ें: राजधानी के सभी अस्पताल होंगे ‘ऑनलाइन’ इंटरनेट पर ऐसे खेल भी उपलब्ध हैं जिन्हें खेलना किसी आउटसोर्सिंग दफ्तर में काम करने जैसा है। इनके माध्यम से शुरुआत में हर महीने 10 हजार रुपए से 15 हजार रुपए तक की आमदनी की जा सकती है। हिमांशु ने कहा कि, “एक से दो वर्ष के दौरान वह टीम प्रबंधक बन सकता है और उसकी आमदनी 25 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए प्रतिमाह तक हो सकती है।”