22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  वाह जिंदगी!  »  छात्रों ने कहा, “प्रधानमंत्री ‘किंग’ हैं”
छात्रों ने कहा, “प्रधानमंत्री ‘किंग’ हैं”
ads by google
16 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
देश के 62 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर एकत्रित हुए करीब 3,500 स्कूली छात्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनके लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कुछ बच्चों ने इस मौके पर बालीवुड का लोकप्रिय गीत ‘सिंह इज किंग’ भी गुनगुनाया।

कक्षा छह की छात्रा डिंपल ने कहा कि, “हमारे लिए प्रधानमंत्री सचमुच के ‘किंग’ (राजा) हैं। वह हमारे प्रेरणास्रोत हैं”।

पढ़ें:
प्रधानमंत्री ने लाल किले से कहा...

उत्सुक बच्चों की भीड़ सुबह चार बजे से ही लाल किले के समक्ष जमा हो गई थी। प्रधानमंत्री ने जब भी किसी नई योजना अथवा विकास योजनाओं की घोषणा की तो बच्चों ने उसका ताली बजाकर स्वागत किया। एक बच्चे रिशब कुहरान ने कहा कि, “मैं नई विकास योजनाओं के बारे में सुनकर बहुत खुश हूं”।

स्वाधीनता दिवस से एक दिन पहले प्रशासन इस बात को लेकर चिंतित था कि वर्षा होने पर समारोह प्रभावित हो सकता है और लोगों की संख्या भी कम हो सकती है लेकिन हल्की बूंदा बांदी के सिवा कुछ नहीं हुआ।

अधिकारियों ने समारोह में आए बच्चों को रेनकोट उपलब्ध कराए थे लेकिन उन्होंने उनका इस्तेमाल नहीं किया।

तस्वीरें देखें: जोर से बोलो ‘जय हिंद’

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष बच्चों ने गर्मी, भूख अथवा प्यास की शिकायत नहीं की हालांकि कुछ बच्चों ने कहा कि उन्हें लाल किले तक आने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ा।

ज्यादातर बच्चे प्रधानमंत्री का भाषण ध्यान से सुन रहे थे लेकिन कुछ बच्चों और उनके अध्यापकों को गपशप करते और झपकियां लेते हुए भी पाया गया। झपकी लेते पकड़े गए एक शिक्षक ने शर्मिंदा होकर कहा कि, “हम पिछले 15 दिनों से इसकी तैयारी कर रहे थे और हम थक गए थे”।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
Aug 18, 2008
मे भी युवा भारत का युवा युवक हू मेने अपनी नज़रे से जितना भी देखा हे मुझे युवा आगे ही देखता हे और बच्चे भी पेहले से जयदा समझदार हो गए हे बच्चो मे अपने देश के लिए पेहले से जयदा आदर आ गया हे अपने देश का आने वाला समय बहुत सुंदर हे उम्मीद करता हू के आने वाला समय हमारा देश बहुत बहुत आगे बड़े मेरी शुभ कामनाए
deepak kumar dehli
सम्बंधित ख़बरे - वाह जिंदगी!
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.