21 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  आधुनिक तकनीक  »  मोटोरोला के तीन धमाकेदार ‘रॉकर’
मोटोरोला के तीन धमाकेदार ‘रॉकर’
ads by google
06 अगस्त 2008
tech2.com
शेन राणा


मोटोरोला ने ‘रॉकर’ श्रृंखला के तहत अपने तीन नए मोबाइल बाजार में उतारे हैं। एक है कैंडीबार आकार का मोटोरोला ‘मोडशिफ्ट’ तकनीक वाला ‘मोटोरॉकर ईएम30’, दूसरा है छूने से संवेदनशील बटन वाला, आकर्षक, गति की तकनीक से युक्त ‘रॉकर ईएम28; और तीसरा है स्लाइडर और एफएम रेडियो की विशेषता वाला ‘रॉकर ईएम25’।

रॉकर ईएम 30

इस फोन में मोटोरोला की ‘मोडशिफ्ट’ तकनीक से कीपैड और बटन के रंग बदल जाते हैं। संगीत चलने के दौरान लाल रोशनी वाले बटन दिखते हैं और सादे फोन स्वरूप में कीपैड का रंग नीला रहता है। संयोजित एफएम रेडियो में आरडीएस की सुविधा है। इसमें 3.5 मिलीमीटर का स्टीरियो हेडसेट जोड़ने की जगह है। संगीत और गाने डाउनलोड करने के लिए विंडोज मीडिया प्लेयर 11 है। यह ‘रॉकर ई8’ का बेहतर संस्करण है।

ईएम30 की अन्य विशेषताओं में शामिल है स्टीरियो ब्ल्यूटूथ, जीपीआरएस/एज तकनीक, स्पष्ट आवाज के लिए मोटोरोला की ‘क्रिस्टलटॉक’ तकनीक, माइक्रो एसडी कार्ड और दो मेगापिक्सेल का कैमरा।

पढ़ें: देश में आया सैमसंग का ‘टचविज’

रॉकर 28

रॉकर ईएम28 एक ‘क्लैमशेल फोन’ है। इसके छूने से संवेदनशील बटनों के सहारे संगीत पर नियंत्रण आसान हो जाता है। फोन में आगे की स्क्रीन पर ही गाने का नाम और गायक की जानकारी मिल जाती है, इसलिए यह जानने के लिए बार-बार फोन खोलने की आवश्यकता नहीं है। म्युजिक प्लेयर में त्रिआयामी आवाज की व्यवस्था है।

इस फोन के साथ 3.5 मिलीमीटर का ईयरफोन लगाने की जगह है, आरडीएस तकनीक के साथ एफएम रेडियो है, इसके जरिए आप संदेश भेजकर एफएम स्टेशनों का आपस में आदान-प्रदान भी कर सकते हैं। इसमें जीपीआरएस/एज, क्रिस्टल टॉक तकनीक, माइक्रो एसडी कार्ड, 1.3 मेगापिक्सेल का कैमरा, 1.8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है।

रॉकर ईएम25

रॉकर ईएम25 एक स्लाइड करने वाला फोन है। आरडीएस के साथ इसमें एफएम रेडियो और एफएम के आदान-प्रदान की सुविधा भी है। इसमें 3.5 मिलीमीटर की ईयरफोन लगाने की जगह, ए2डीपी तकनीक युक्त ब्ल्यूटूथ, माइक्रोएसडी कार्ड और क्रिस्टल टॉक तकनीक है।

रॉकर ईएम25 में 1.3 मेगापिक्सेल का कैमरा है। रॉकर ईएम30 को अगली तिमाही में ताईवान में पेश किया जाएगा और और रॉकरईएम28 और ईएम25 इसी तिमाही के अंत में विश्व के बाजार में उतरेंगे।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
21 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - आधुनिक तकनीक
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.