Santabanta.com
संता का भेड़िया से सामना संता पर्यटक गाइड का काम करता था। एक बार वह स्कूल के बच्चों को चिड़ियाघर की सैर करा रहा था। एक बच्चे ने पूछा, “क्या आपका सामना कभी भेड़िया से हुआ है?”
संता ने जवाब दिया, “हां, एक बार मुझे भेड़िया मिला था। मैं अकेला था और मेरे पास कोई हथियार भी नहीं था।”
“तब आपने क्या किया?” छोटी बच्ची ने फिर पूछा।
पढ़ें: संता और वजन वाली मशीन “मैं क्या कर सकता था? पहले तो मैं उसकी आंखों में आंखें डाले खड़ा रहा। वह धीरे-धीरे मेरी तरफ बढ़ने लगा। मैं पीछे खिसकने लगा, पर वह मेरी तरफ बढ़ता रहा। मुझे जल्द कोई फैसला लेना था।”
“फिर आप कैसे बचे?” बच्चे ने हैरानी भरी निगाहों से पूछा।
“जल्द ही मैं दूसरे पिंजरे की तरफ बढ़ गया,” संता ने जवाब दिया।