कथन कई तरह के होते हैं। ये प्रेरणा देने वाले, लोगों के जीवन बदलने वाले, जिंदगी की विसंगतियों-खामियों के नब्ज टटोलने वाले तो कई बार हंसाने-गुदगुदाने वाले भी होते हैं। आइए हम भी देखें-
आभार
‘आप के पास जो भी है उसके लिए शुक्रगुजार हों। आप देखेंगे कि आपके पास पहले से ज्यादा हो गया है।’
- ओप्रा विनफ्रे (साभार: रीडर्स डाइजेस्ट, सर्वाधिकार सुरक्षित।)
अनुभव
‘अगर हम सही अनुभव नहीं करते तो यह निश्चित है कि गलत निर्णय लेंगे।’
- हैज़लिट (साभारः अमृतवाणी, डायमंड प्रकाशन, सर्वाधिकार सुरक्षित।)
मधुर व्यवहार
‘तुम्हारे कष्टों का कारण चाहे जो भी हो, पर दूसरों को आहत न करो।’
- बुद्ध (साभार: अनमोल वचन, डायमंड प्रकाशन, सर्वाधिकार सुरक्षित।)
आत्म-अनुशासन
‘आत्मसंयम, अनुशासन और बलिदान के बिना राहत या मुक्ति की आशा नहीं की जा सकता। अनुशासहीन बलिदान से काम नहीं चलेगा।’
- महात्मा गांधी (साभारः अमृतवाणी, डायमंड प्रकाशन, सर्वाधिकार सुरक्षित।)
असंतुष्टी से असफलता
‘असंतुष्ट व्यक्ति किसी वस्तु से संतुष्ट नहीं होता, उसके लिए सभी कर्त्तव्य नीरस होते हैं। फलस्वरूप उसका जीवन असफल होना स्वाभाविक है।’
- स्वामी विववेकानंद (साभारः अमृतवाणी, डायमंड प्रकाशन, सर्वाधिकार सुरक्षित।)
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय 22 नवम्बर 2008