www.rd-india.com
‘पेस्ट-कंट्रोल’ वाले आ रहे हैंछोटे-छोटे बच्चे हमारी बातों को कितनी गहराई से लेते हैं इसका पता मुझे कुछ साल पहले हुआ।
मेरी बेटी चार साल की थी। उसकी शैतानियों ने गुस्सा होकर मैं उसे कई बार पेस्ट (कीड़ा) कह देती। एक दिन मेरे पति ने मुझसे कहा कि हमारे कोलॉनी में पेस्ट-कंट्रोल वाले आने वाले हैं। हमें तिलचट्टों, दीमकों से छुटकारा मिल जाएगा।
पढ़ें: मौत का प्रमाणपत्र सुनते ही मेरी बेटी कुछ देर चुप हो गई। बाद में उसने डरते हुए मुझसे पूछा कि, “वो क्या करने वाले हैं? क्या वे मुझे कंट्रोल करने आ रहे हैं?”
- डॉ. पार्वती शेखर
(साभार: रीडर्स डाइजेस्ट, सर्वाधिकार सुरक्षित।)