|
|
सोने में बढ़त, चांदी फिसली
|
21 नवम्बर 2008
वार्ता
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल के चढ़ने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 120 रुपए प्रति दस ग्राम चढ़ गए जबकि ढीले कारोबार से चांदी 300 रुपए प्रति किलो फिसल गई।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने के दामों में मजबूती रही। यूरो के मुकाबले डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल के चढ़ने से सोने के दाम दो प्रतिशत तक उछल गए। कारोबार के दौरान इसके भाव 760 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ गए जबकि बाद में यह 757.90 डॉलर प्रति औंस पर टिक गए। पिछले रात न्यूयॉर्क में इनके दाम 745.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए थे।
बीएनपी पारिबास के विश्लेषक माइकल बिडमर का कहना है कि सोने के भाव डॉलर के अनुरूप तय हो रहे हैं। कच्चे तेल के दाम कारोबार के दौरान 49 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गए।
विश्व स्वर्ण परिषद ने कहा है कि वित्तीय अनिश्चितता के कारण सोने में हो रहे निवेश के कारण इस वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान इसकी मांग 56 प्रतिशत बढ़कर 382.1 टन हो गई।
चांदी का कारोबार भी तेज रहा। इसके भाव 8.95 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 9.18-9.26 डॉलर प्रति औंस हो गए।
स्थानीय बाजार में दोनों धातुओं में विपरीत रुख बना रहा। सोने का कारोबार तेज रहा जबकि चांदी ढीली रही। बाजार में सोने के भाव 12,350 रुपए पर 120 रुपए बढ़कर 12,470 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए। चांदी के भाव 16,550 रुपए से 300 रुपए लुढ़ककर 16,250 रुपए प्रति किलो बोले गए।
कारोबारियों का कहना है कि बाजार में सोने की मांग बढ़ रही है और इससे सोने के दाम मजबूती की ओर हैं। इसके अलावा रुपए की कमजोरी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु की मजबूती से भी सोने के भावों को हवा मिली है।
कारोबार के दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली पिछले कारोबारी दिवस पर टिके रहे। गिन्नी के दाम 75 रुपए बढ़कर बोले गए।
भाव इस प्रकार रहे
सोना (प्रति दस ग्राम) स्टैंडर्ड 12,470, बिटुर 12,400
गिन्नी (प्रति आठ ग्राम) 10,475
चांदी (प्रति किलो) टंच (999) हाजिर 16,250, वायदा 15,955
चांदी सिक्का (प्रति सैंकड़ा) लिवाली 26,400, बिकवाली 26,500
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय 06 जनवरी 2009