21 नवम्बर 2008
moneycontrol.comकोटक सिक्योरिटीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-पीएमएस, कुंज बंसल, बाजारों को लेकर सतर्क बने हुए हैं क्योंकि वैश्विक और घरेलू दोनों ही तरफ से कोई सकारात्मक उन्नति नहीं हुई है। “हमें नहीं लगता कि बाजार का निचला स्तर जा चुका है।”
उन्हें लगता है कि निवेशकों को अभी और इंतजार करना चाहिए। “फिलहाल सतर्कता बरतते हुए अभी कुछ समय के लिए इंतजार करना ज्यादा सही होगा।”
“निफ्टी में 2,100-2,200 का स्तर देखें” बंसल ने कहा, “सूचकांकों को देखें तो हम शायद उन स्तरों पर नहीं हैं जो हमने अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में देखे थे। लेकिन काफी सारे शेयर की कीमत उस समय की कीमत से कम है।”
कुंज बंसल की सीएनबीसी-टीवी18 के साथ बातचीत के खास अंश:सवाल: हमने आज एक उछाल देखी लेकिन क्या आप अब भी संशय की स्थिति में हैं क्योंकि हमने अक्टूबर के निचले स्तरों से ही उछाल मार ली? क्या आप अब भी सोचते हैं कि नकदी बचाए रखना अहम होगा या आप वहां जाकर खरीदारी करेंगे?
जवाब: सतर्कता की स्थिति बनी हुई है। हम पिछले छः-सात कारोबारी सत्रों से नीचे की ओर जा रहे थे। तो हम नहीं जानते कि यह सिर्फ एक प्रतिक्रिया है या निचला स्तर निकल चुका है। वैश्विक और घरेलू दोनों ही तरफ से हुई उन्नति को देखते हुए हम नहीं सोचते कि बाजार का निचला स्तर जा चुका है।
निफ्टी को 2,400 पर समर्थन सवाल: क्या आपको लगता है कि निफ्टी में 2,252 का स्तर ऐसा है जो ठहरेगा? क्या आप सोचते हैं कि आर्थिक परिस्थितियां बाजार को और नीचे जाने के लिए निर्देशित करतीं हैं?
जवाब: यह कहना मुश्किल है लेकिन दो चीजें हैं – एक तो बुनियादी प्रदर्शन और दूसरा मूल्यांकन। इन दोनों के बाहर एक और चीज है वो है कि बाजार में धन का प्रवाह आ रहा है या नहीं। अगर नहीं, तो हम नहीं कह सकते की बाजार तेज प्रतिक्रिया दिखाना शुरू करेगा या नहीं।