06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  बाज़ार का रुख  »  निफ्टी को 2,400 पर समर्थन
निफ्टी को 2,400 पर समर्थन
ads by google
19 नवम्बर 2008
moneycontrol.com


गपीट्रेडर्स डॉट कॉम (guppytraders.com) के संस्थापक व निदेशक डैरल गपी मानते हैं कि बाजार एक या दो हफ्तों में अक्टूबर के निचले स्तर फिरे से परखेंगे। वे निफ्टी में 2,400 के स्तर पर समर्थन देखते हैं और कहते हैं कि निफ्टी के लिए 2,900 का स्तर एक प्रतिरोध के तौर पर काम करेगा।

गपी एसएंडपी सूचकांक के लिए 750 को महत्वपूर्ण समर्थन क्षेत्र देखते हैं। उनका कहना है कि वैश्विक बाजारों में भयानक अस्थिरता है।

छह महीनों बाद बेहतर हालात में होंगे बाजार

भारत का शेयर बाजार आकर्षक है: फोर्टिस

डैरल गपी की सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत के खास अंश:

सवाल: क्या अक्टूबर के निचले स्तरों की ओर वापस जाने का खतरा ज्यादातर बाजारों पर अब भी मंडरा रहा है?

जवाब:
हां यह खतरा अब वास्तव में और बढ़ गया है। हम अक्टूबर के निचले स्तर शायद फिर से परखेंगे और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वे समर्थन स्तर कायम रहें।

मंदी 2010 तक चल सकती है

“अगले छह माह तो बाजार नहीं सुधरेंगे”

सवाल: एसएंडपी के बारे में क्या ख्याल है? क्या आपको लगता है कि यह वहां ठहरेगा या हम एसएंडपी में अक्टूबर के निचले स्तर तोड़ने जा रहे हैं?

जवाब:
एसएंडपी के साथ समस्या यह है कि यह 750 के स्तर के आसपास तक गिर सकता है। यह स्तर अक्टूबर के निचले स्तर से नीचे है। वास्तव में 750 एक दीर्घकालीन समर्थन स्तर है।

इसे 750 के निचले स्तर से उछाल मारनी चाहिए। यह संकेत देता है कि हम एक गम्भीर मंदी के दौर में हैं। 750 के स्तर के नीचे की समाप्ति बताती है कि हम ‘डिप्रेशन’ के माहौल में हैं।

सेंसेक्स 8,000 से 12,000 के दायरे में रहेगा

बाजार को सरकारी पैकेज की जरुरत

सवाल: निफ्टी के बारे में क्या विचार है? आप निफ्टी के लिए कहां पर मजबूत समर्थन देखते हैं?

जवाब:
निफ्टी को 2,400 के आसपास मजबूत समर्थन है। तो यह वहां से ज्यादा बड़ी गिरावट नहीं दिखाएगा। इसमें 2,900 के स्तर पर मजबूत प्रतिरोध है लेकिन मै अपेक्षा करता हूं कि यह 2,400 के समर्थन स्तर फिर परखेगा, जो इसके नवम्बर के स्तर के बराबर ही है।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - बाज़ार का रुख
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
पुंछ में मुठभेड़ छठे दिन भी जारी
घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी।
हॉलीवुड चली मल्लिका शेरावत!
मल्लिका हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पीट के साथ नज़र आएंगी।
रक्तहीनता से कैसे बचें?
रक्तहीनता आजकल एक आम बीमारी बन गई है।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.