06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  बाज़ार का रुख  »  बाजार का भविष्यः 18 नवम्बर 2008
बाजार का भविष्यः 18 नवम्बर 2008
ads by google
18 नवम्बर 2008
जोश 18

एस्ट्रोमनीगुरु  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अजय के अनुसार, 18 नवम्बर 2008 का प्रतिनिधित्व  9 का अंक करता है। अंक ज्योतिष में 9 के अंक का प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह करता है। मंगल एक अग्निकारक ग्रह है, मेष और वृश्चिक मंगल की स्वराशि है। कर्क में मंगल निच व मकर में मंगल उच्च का फल प्रदान करता है। इस समय मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में सूर्य के साथ विचरण कर रहा है। अन्य गोचरीय स्थितियां आज इस प्रकार हैः सूर्य व मंगल-वृश्चिक में, चन्द्र कर्क में, बुध-तुला में गुरु व शुक्र-धनु में, शनि सिंह में व राहु और केतु क्रमशः मकर व कर्क राशि में स्थित है। यह सब ग्रह संयोग आज शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी से होने की संभावना व्यक्त करते हैं।

शेयर बाजारः  आज समस्त ग्रह राहु व केतु के मध्य में बैठकर काल सर्प योग की रचना कर रहे है। यह योग एशियाई बाजारों में कमजोरी के संकेत दे रहा है, और इससे भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी से हो सकती है। इसमें बैंकिंग, धातु, ऑटो मोबाइल आदि क्षेत्रों में शुरुआत में कमजोरी आ सकती है। किन्तु दिन के न्यूनतम स्तरों पर निवेश का मध्यम अवधि के आधार पर निवेश करने का सुनहरा अवसर भी मिल सकता है, क्योंकि गिरावट के समय निवेश करना तथा उच्च स्तरों पर मुनाफाबुकिंग करना ही निवेश की परिभाषा है।

इसमें कच्चे तेल का 22 माह का न्यूनतम स्तर, आगामी अच्छे मानसून व अच्छी कृषि उपज की संभवना को देखते हुए भारत में महंगाई दर आगामी 3-5 महीने में 5% तक गिरने की संभावना बनती है। विश्व की विकास दर (अपेक्षित) 1.7% फीसदी के मुकाबले भारत की विकास दर लगभग 3 गुना (7%) के कारण विश्व के निवेशकों को ध्यान भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्था पर पड़ना लाजिमी है। हमारी अर्थव्यवस्था कृषि, लघु व मध्यम उद्योग धंधे तथा सेवा क्षेत्र पर आधारित है, तथा विश्व आर्थिक मंदी का आंशिक प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था बहुत आसानी से सहन करने में सक्षम है।

कमोडिटी व फॉरेक्सः आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रह सकता है, जबकि अमेरिकी डॉलर यूरो के मुकाबले मजबूती दिखा सकता है। मूल्यवान धातु सोना व चांदी में उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली की संभावना बन सकती है।      आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार ला सकता है, उन्हें अपना दिमागी संतुलन बनाए रखकर मध्यम अवधि के लिए निवेश का एक सुनहरा अवसर मिल सकता है। उपरोक्त सभी भविष्यवाणियां अंक ज्योतिष व जैमिनी ज्योतिष पर आधारित है। लेखक का इसमें कोई निजी स्वार्थ नहीं है।

(ले.कर्नल अजय विख्यात वित्तीय-भविष्यवक्ता और एस्ट्रोमनीगुरु
http://www.astromoneyguru.com/ के सीईओ है।)

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - बाज़ार का रुख
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
पुंछ में मुठभेड़ छठे दिन भी जारी
घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी।
हॉलीवुड चली मल्लिका शेरावत!
मल्लिका हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पीट के साथ नज़र आएंगी।
रक्तहीनता से कैसे बचें?
रक्तहीनता आजकल एक आम बीमारी बन गई है।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.