17 नवम्बर 2008
जोश 18
एस्ट्रोमनीगुरु के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अजय के अनुसार, 17 नवम्बर 2008 का प्रतिनिधित्व 8 का अंक करता है। अंक ज्योतिष में 8 के अंक का प्रतिनिधित्व शनि ग्रह करता है। शनि एक क्रूर ग्रह है और एक अत्यंत धीमी गति का ग्रह है। यह एक राशि में करीब ढाई वर्ष व्यतीत करता है या रहता है। मकर व कुंभ शनि की स्वंय की दो राशि है। मेष में शनि निच व तुला में उच्च का फल प्रदान करता है। इस समय शनि सिंह राशि में विचरण कर रहा है। इस सप्ताह ग्रहों का राजा सूर्य अपनी नीच की राशि तुला से व मित्र राशि वृश्चिक में सेनापति ग्रह मंगल के साथ युति करेगा। सूर्य एवं मंगल दोनों अग्निकारक ग्रह है और वृश्चिक एक जलीय राशि कहलाती है। अतः विश्व वायदा व हाजिर बाजार में आग व पानी का संबंध होगा। अतः आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बीच मिश्रित रुख की संभावना व्यक्त की जा सकती है।
आज चन्द्रमा मिथुन में सूर्य व मंगल वृश्चिक में, गुरु व शुक्र धनु में, शनि सिंह में व राहु और केतु क्रमशः मकर व कर्क राशि में स्थित है। यह सब ग्रह संयोग आज शेयर बाजार में मिश्रित रुख की संभावना व्यक्त करते हैं।
शेयर बाजारः आज ग्रह स्थिति अनुसार, एयरलाइंस, ऊर्जा, बैंकिंग, अचल सम्पत्ति आदि क्षेत्र के मजबूत वित्तीय आधार वाले शेयर्स पर नजर रखी जा सकती है, लेकिन खतरा अभी पूर्ण रुप से टला नहीं है, क्योंकि विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था में से एक जापानी की तिमाही जीडीपी रेट में गिरावट तथा भारत में लगातार विदेशी निवेशकों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली इस सप्ताह में मिश्रित रुख की रचना कर सकते हैं। निवशेक निचले स्तरों के लिए थोड़ा इंतजार करें, तो उचित होगा, जबकि दैनिक व्यवसायी एयरलाइन्स कम्पनियों जैसे जेट एयरवेज पर नजर रखते हैं।
कमोडिटीः सोने-चांदी में मजबूती जबकि ग्वार सीड्स, मेन्था ऑयल आदि में मिश्रित व कमजोरी का रुख रह सकता है। कच्चा तेल निचले स्तरों पर समर्थन हासिल कर ऊपर की तरफ जा सकता है। भारतीय रुपया में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार ला सकता है। सिंह राशि के लिए मूंगा व माणक रत्न धारण करना अति शुभ माना जाता है। उपरोक्त सभी भविष्यवाणियां अंक ज्योतिष व जैमिनी ज्योतिष पर आधारित है। लेखक का इसमें कोई निजी स्वार्थ नहीं है।
(ले.कर्नल अजय विख्यात वित्तीय-भविष्यवक्ता और एस्ट्रोमनीगुरु http://www.astromoneyguru.com/ के सीईओ है।)