06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  स्टॉक व्यू  »  आईसीआईसीआई बैंक का शेयर धराशाई
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर धराशाई
ads by google
29 सितम्बर 2008
वार्ता

मुम्बई।
अमेरिकी वित्तीय संकट की काली छाया आज आईसीआईसीआई बैंक पर दिखाई दी। विदेशी संस्थानों की बिकवाली और ऋण संकट के प्रभाव की चिंता में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर आज कामकाज के दौरान करीब 14 प्रतिशत लुढ़क गया।

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई का शेयर मूल्य इस साल अब तक 60 प्रतिशत तक घट चुका है। हालांकि बैंक ने अमेरिकी वित्तीय संकट के असर से खुद को दूर बताते हुए कहा है कि उसका अमेरिकी सब-प्राइम संकट में सीधे कोई धन लिप्त नहीं है। उसका 98 प्रतिशत गैर-भारतीय निवेश रेटिंग एजेंसियों ने निवेश ग्रेड में रखा है।

बैंक शेयरों में आई गिरावट पर एसबीआई म्युचुअल फंड के कोष प्रबंधकों का कहना है, “जहां-जहां विदेशी संस्थानों ने शेयर खरीदे थे, वहां-वहां बिकवाली से करेक्शन हो रहा है।” कई तरह की अफवाहें चल रही हैं लेकिन ऐसा नहीं लगता है कि भारतीय बैंकों के लिए इतनी बड़ी समस्या है कि उनमें से कोई टूट जाए।

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई में विदेशी भागीदारी 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। आईसीआईसीआई बैंक ने माना है कि उसका दिवालिया हो चुकी लीमन ब्रदर्स में 8.10 करोड़ डॉलर का दारोमदार है। ज्यों-ज्यों अमेरिकी वित्तीय संकट का असर बढ़ता जा रहा है उसका असर भारतीय बाजार में भी दिखने लगा है।

इसके परिणामस्वरुप शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। बैंक का शेयर आज 12.11 प्रतिशत अथवा 67.95 रुपए के नुकसान से 493.30 रुपए रह गया।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
Oct 30, 2008
आई सी आई सी आई मैं किसी भी भाई को भी निवेश करने मैं मोजू दा स्तर पर कई गुना मुनाफ़ा मिल सकता है
prabhat aggarwal delhi
Oct 26, 2008
आई सी आई सी आई बनक मे निवेश सुरक्षित लगता हे 250 पे ख्रीदे
noshad khan rajgarh
सम्बंधित ख़बरे - स्टॉक व्यू
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
पुंछ में मुठभेड़ छठे दिन भी जारी
घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी।
हॉलीवुड चली मल्लिका शेरावत!
मल्लिका हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पीट के साथ नज़र आएंगी।
रक्तहीनता से कैसे बचें?
रक्तहीनता आजकल एक आम बीमारी बन गई है।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.