|
|
अचल सम्पत्ति शेयरों में निवेश न करें
|
19 सितम्बर 2008
moneycontrol.com
विराटेकइंडिया के राहुल मोहिंदर का मानना है कि अचल सम्पत्ति क्षेत्र से बाहर निकल जाना चाहिए।
मोहिंदर ने सीएनबीसी-टीवी18 को बताया, “अचल सम्पत्ति क्षेत्र पिछले कुछ समय से काफी नकारात्मक रहा है, यह करने में काफी देर हो चुकी है लेकिन मै बेशक ही एचडीआईएल को बिकवाली दशा मे मानूंगा। अगर हम इस क्षेत्र के अग्रणी शेयरों को भी देखें तो वे एक बिकवाली की दशा में साफतौर पर दिखाई देते हैं। यहां काफी दबाव था और लोग इसे कमजोर क्षेत्र के तौर पर देख रहे थे। मेरा मानना है कि जब तक यह शेयर 245 रुपए के ऊपर नहीं जाता, इसमें तेजी वापस लौटती नहीं दिखती। तो अभी के लिए यही बेहतर है कि आप निवेश का क्षेत्र बदल लें और शायद दिग्गज शेयरों पर ध्यान दें लेकिन अचल सम्पत्ति क्षेत्र में फिलहाल नहीं रहना चाहिए।”
अस्वीकरण: उपरोक्त विचार पूर्णत: विश्लेषक के हैं न कि इस वेबसाइट के। यह मानना सुरक्षित होगा कि विश्लेषक या उनके किसी ग्राहक का उपरोक्त सुझाए शेयर में हित हो।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय 07 जनवरी 2009