21 अगस्त 2008
वार्ता
नई दिल्ली। स्थानीय सर्राफा बाजार की चाल आज विदेशी बाजारों के अनुरुप नहीं रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से तेजी के समाचार के बावजूद सुस्त मांग के चलते सोना दस रुपए प्रति दस ग्राम तथा चांदी 240 रुपए प्रति किलो लुढ़क गई।
लंदन में आज कामकाज के दौरान सोना न्यूयॉर्क के कल के 810.35-811.75 डॉलर की तुलना में ऊंचे में 824.20 डॉलर तक चढ़ने के बाद 820.90-821.90 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर मजबूत था। कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी और डॉलर के कमजोर पड़ने से सोने में तेजी का रुख रहा। शेयर बाजारों में गिरावट और आने वाले महीनों में सोने की अच्छी मांग अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेजी में मददगार नहीं रहे।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि हाल के दिनों में डॉलर के मजबूती पकड़ने से जिन निवेशकों और कारोबारियों ने अपने स्टॉक की निकासी की थी वह फिर से बाजार में सक्रिय दिखे।
देश में सोने के सबसे बड़े उपभोक्ता भारत में इस वर्ष विदेशी बाजार में मार्च के दौरान इसकी रिकॉर्ड कीमत 1,030.80 डॉलर की वजह से मांग खासी प्रभावित हुई। विश्लेषकों का कहना है कि भारत में अब त्योहारी मौसम आने वाला है और ऐसे में कीमतें वाजिब स्तर पर रहती हैं तो मांग बढ़ने की सम्भावना है।
चांदी लंदन में गत दिवस के 13.15-13.21 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 13.43-13.49 डॉलर प्रति ट्राय औंस बोली गई।
देश के वायदा बाजारों में सोने के भाव विदेशी रुख के अनुरुप चले, किंतु स्थानीय बाजार में विपरीत धारणा थी। सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए गिरकर 11,910 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। कल इसमें 350 रुपए की जोरदार तेजी आई थी। चांदी टंच (999) हाजिर में 20,650 रुपए पर 240 रुपए प्रति किलो निकल गए।
भाव रुपए में इस प्रकार रहे
सोना (प्रति दस ग्राम) स्टैंडर्ड 11,910, बिटुर 11,840
गिन्नी (प्रति आठ ग्राम) 9,800
चांदी (प्रति किलो) टंच (999) हाजिर 20,650, वायदा 20,050
चांदी सिक्का (प्रति सैंकड़ा) लिवाली 27,600, बिकवाली 27,700
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 21 नवम्बर 2008