22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  ख़बरें  »  प्रत्यक्ष कर वसूली 47 प्रतिशत बढ़ी
प्रत्यक्ष कर वसूली 47 प्रतिशत बढ़ी
ads by google
21 अगस्त 2008
वार्ता

नई दिल्ली।
चालू वित्त वर्ष के शुरूआती चार महीनों में सरकार की प्रत्यक्ष कर वसूली पिछले साल की इसी अवधि में प्राप्त राशि की तुलना में करीब 47 प्रतिशत बढ़कर 71,648 करोड़ रुपए हो गई।

वित्त मंत्रालय की आज यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक प्रत्यक्ष कर वसूली में किसी तरह की नरमी के कहीं कोई संकेत नहीं हैं। अप्रैल से जुलाई 2008 में कुल प्रत्यक्ष कर वसूली 71,648 करोड़ रुपए हुई है। पिछले साल इस अवधि में यह 48,756 करोड़ रुपए थी, यह वृद्धि 46.95 प्रतिशत रही है।

इस दौरान अग्रिम कर वसूली पिछले साल के मुकाबले कुछ कम रहने को औद्योगिक मंदी के साथ जोड़ते हुए कुछ समाचार पत्रों ने इस साल कर वसूली कम रहने की आशंका जता दी थी। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने मामले को स्पष्ट करते हुए कहा है कि स्रोत पर सीधे कर की कटौती और अग्रिम कर भुगतान एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि स्रोत पर कर कटौती अधिक होगी तो निश्चित ही अग्रिम कर के रुप में कम राशि का भुगतान होगा।

बोर्ड ने कहा है कि चार महीनों में कम्पनियों द्वारा प्राप्त भुगतान के स्रोत पर कर कटौती 22,128 करोड़ रुपए रही है जबकि पिछले साल यह 13,782 करोड़ रुपए रही थी यह वृद्धि 60.55 प्रतिशत रही जबकि पिछले साल इसमें 43 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। स्रोत पर कटौती में हुई इस आशातीत वृद्धि की वजह से ही अग्रिम कर वसूली में 24 प्रतिशत की अपेक्षाकृत हल्की वृद्धि हुई। पिछले साल यह 28 प्रतिशत की चाल से बढ़ी थी।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.