22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  बाज़ार का रुख  »  बाजार का भविष्यः 21 अगस्त 2008
बाजार का भविष्यः 21 अगस्त 2008
ads by google
21 अगस्त 2008
जोश18


एस्ट्रोमनीगुरु के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अजय के अनुसार 21 अगस्त 2008 का प्रतिनिधित्व ‘तीन’ का अंक करता है। अंक ज्योतिष के अनुसार ‘तीन’ के अंक का प्रतिनिधित्व गुरु ग्रह करता है। इस समय गुरु ग्रह गोचर में अपनी स्वराशि धनु में वक्री स्थिति में है। आज सूर्य सिंह में, चन्द्रमा मीन में, मंगल कन्या में, बुध, शुक्र व शनि सूर्य के साथ सिंह राशि में विचरण कर रहे हैं। यह सब संयोग भारतीय शेयर बाजार में मिश्रित रुख की सम्भावना व्यक्त करते हैं।

आज भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत कमजोरी से हो सकती है, किन्तु निचले स्तरों पर चुनिंदा शेयरों में खरीदारी लौट सकती है। अतः निवशेक निचले स्तरों पर गिरावट के समय स्टरलाइट इंडिया, क्रेन इंडिया आदि शेयरों में खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन तुरंत मुनाफावूसली करना भी उचित होगा। आज एशियाई बाजार में कमजोरी के लक्षण हैं किन्तु यूरोपीय शेयर बाजारों में मिश्रित रुख की सम्भावना बन सकती है। बुलियन में (सोना व चांदी) व कच्चे तेल में मजबूती की सम्भावना बन सकती है।

निफ्टी स्तर

प्रतिरोधक स्तर:    4425, 4455, 4465,
समर्थन स्तर:        4380, 4368, 4350,

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अतिशुभकारी हो सकता है। इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है और इस राशि के जातकों के लिए मोती रत्न धारण करना शुभ रहता है। यह मोती वे छोटी अंगुली में धारण कर सकते हैं। आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। अतः उन्हें सोच समझकर निवेश करना चाहिए और धैर्य बनाए रखना चाहिए।

उपरोक्त सभी भविष्यवाणियां जैमिनी ज्योतिष व अंक ज्योतिष पर आधारित हैं। लाभ-हानि तो जन्म पत्रिका में ग्रह स्थिति पर भी निर्भर होती है। निवेश करते समय निवेश संबंधी जोखिम का ध्यान रखना आवश्यक है।

(ले.कर्नल अजय विख्यात वित्तीय-भविष्यवक्ता और एस्ट्रोमनीगुरु के सीईओ है।)


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - बाज़ार का रुख
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.