20 अगस्त 2008
moneycontrol.comएबीएन एमरो (इंडिया) के इक्विटी प्रमुख जिग्नेश शाह का कहना है कि एक बार जब महंगाई दर कम होनी शुरू हो जाएगी तो बाजार नई ऊंचाई की ओर रुख करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कच्चा तेल 140-150 डॉलर के स्तर पर नहीं जाएगा तब तक सेंसेक्स में फिर से 12,500 का स्तर मुमकिन नहीं लगता। शाह ने कहा कि पूंजीगत वस्तु, बैंकिंग और आधारभूत संरचना क्षेत्र में निवेश अच्छा विकल्प हो सकता है।
जिग्नेश शाह ने सीएनबीसी-टीवी18 से खास बातचीत की:सवाल: बाजार के लिए अभी आपकी क्या राय है? क्या अभी यह सीमित दायरे में ही रहेगा या नए दायरे बना सकता है?
जवाब: अल्प अवधि में बाजार एक सीमित दायरे में ही रहेगा। लेकिन जैसे-जैसे महंगाई दर कम होती जाएगी वैसे-वैसे बाजार सम्भवतः नए सिरे से ऊपर का रुख करेगा।
पढ़ें: बाजार को खा रही है महंगाई की चिंता सवाल: इस समय बाजार की स्थिति कैसी लग रही है? क्या आपको लगता है अगले छः महीने में वापस फिर से सेंसेक्स अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 12,500 और निफ्टी 3,800 के स्तर पर जा सकता है?
जवाब: यह बहुत असम्भव लगता है कि सेंसेक्स वापस 12,500 के स्तर पर जाएगा। लोगों ने यह धारणाएं बना रखीं हैं कि बाजार वापस से 12,500 के स्तर पर जाएगा। लेकिन यह काफी मुश्किल लगता है।
पढ़ें: भारतीय बाजार मंदी से बाहर अब वस्तुओं की कीमतें भी कम होनी शुरू हो गई हैं और डॉलर में मजबूती लौटने से कच्चे तेल की कीमतों में भी काफी गिरावट देखी जा रही है। इन सबके अलावा तिमाही नतीजे भी अनुमान से बेहतर आए थे। इन सबको एक साथ रखकर देखें तो ऐसा असम्भव लगता है कि सेंसेक्स वापस से 12,500 के स्तर पर जाएगा। हां ऐसा तभी सम्भव हो सकता है जब कच्चा तेल फिर से 140-150 डॉलर वाले स्तर पर चला जाए।